12. राष्ट्रीय कुंठा - Page 323

314 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

यह एक कारण था। नेहरू रिपोर्ट में अब एक नया विकल्प खोजा गया है,

जिसके अनुसार यदि वयस्क मताधिकार स्थापित हो गया, तो ऐसी स्थिति

में आरक्षण की कोई आवश्यकता ही नहीं होगी। परंतु यदि यह स्थापित

नहीं हो पाता है, तो जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण होना चाहिए, किन्तु

उन्हें अतिरिक्त सीटें नहीं मिलनी चाहिएं।य्

उनका तीसरा संशोधन अवशिष्ट शक्तियों के संबंध में था, जिन्हें नेहरू रिपोर्ट ने केंद्रीय सरकार में निहित रखा था। इन शक्तियों को प्रादेशिक सरकारों में निहित रखने हेतु अपने संशोधन में श्री जिन्ना ने तर्क दियाः

फ्मित्रो, यह नितांत संवैधानिक प्रश्न है और इसका सांप्रदायिक पहलू से

कोई संबंध नहीं है। हम दृढ़ता से कहते हैं - मैं जानता हूं कि हिंदू कहेंगे

कि मुसलमान सांप्रदायिक भावनाओं से प्रभावित हो जाते हैं - हमारा दृढ़

विश्वास है कि यदि इस विषय पर आप ध्यान से विचार करें तो अवशिष्ट

शक्तियां प्रांतीय सरकारों में निहित होनी चाहिएं।य्

उनका चौथा संशोधन सिंध को अलग करने के संबंध में था। नेहरू समिति ने सिंध को अलग करने के संबंध में अपनी सहमति दे दी थी, परंतु एक शर्त रखी कि सिंध का पृथक्करण इस रिपोर्ट की रूपरेखा के अनुरूप शासन स्थापित करने पर ही होना चाहिए। श्री जिन्ना ने इस शर्त को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव करते हुए कहाः

फ्हमें यह दिक्कत महसूस होती है.........माना कि सरकार आगामी छः

महीनों में या एक दो साल में इस संविधान के तहत सरकार बनाने से पूर्व

सिंध को अलग करने का निर्णय करती है, तो क्या मुस्लिम यह कहेंगे

कि हम यह नहीं चाहते.........जब तक यह प्रावधान रहेगा, तब तक इसका

यह तात्पर्य होगा कि मुसलमानों को सिंध के पृथक्करण का उस समय

तक विरोध करना चाहिए जब तक कि वहां इस संविधान के तहत सरकार

स्थापित नहीं हो जाती। मैं कहता हूं कि इन शब्दों को हटा दीजिए_ और मैं

अपने तर्क को इस तथ्य के आधार पर रखता हूं कि इस तरह बात आप

उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रदेश के बारे में नहीं करते.......समिति यह कहती

है कि वह इसे स्वीकार नहीं कर सकती, क्योंकि संकल्प में वह समझौता

है। जिस पर पार्टियों ने लखनऊ में हस्ताक्षर किए थे। समिति के सदस्यों

को पूरा आदर देते हुए मैं यह कहता हूं कि यह उचित आधार नही है....

.......क्या इस बात से हम इसलिए बंध जायें क्योंकि इस सम्मेलन में कुछ

व्यक्तियों के बीच हुई सहमति से यह विशेष प्रस्ताव पारित हुआ था?य्