राष्ट्रीय कुंठा
329
मुसलमानों की विचारधारा में एक तरह से परिवर्तन आया, इसका मैं एक और उदाहरण दूंगा। मैं श्री बरकत अली, जो श्री जिन्ना के अनुयायी और पाकिस्तान के प्रबल समर्थक हैं, के विचारों की चर्चा करना चाहूंगा।
जब साइमन कमीशन से सहयोग करने पर मुस्लिम लीग के दो टुकड़े हुए, जिसमें से सहयोग के पक्षधर गुट का नेतृत्व सर मोहम्मद शफी कर रहे थे, तथा दूसरे गुट का नेतृत्व श्री जिन्ना कर रहे थे, और कांगे्रस के बायकाट प्लान के समर्थक थे। श्री बरकत अली मुस्लिम लीग के जिन्ना गुट में थे। मुस्लिम लीग के इन दोनों गुटों ने 1928 में अपना अलग-अलग अधिवेशन अलग-अलग जगहों पर किया। शफी गुट का सम्मेलन लाहौर में और श्री जिन्ना गुट का सम्मेलन कलकत्ता में हुआ। श्री बरकत अली, जो पंजाब मुस्लिम लीग के सचिव थे, ने जिन्ना गुट द्वारा कलकत्ता में आयोजित अधिवेशन में भाग लिया और सांप्रदायिक समझौते के संबंध में एक संकल्प पेश किया। उसका आधार था संयुत्तQ निर्वाचन। संकल्प का प्रस्ताव करते हुए श्री बरकत अली ने कहाः
फ्मुस्लिम लीग के इतिहास में पहली बार दृष्टिकोण में परिवर्तन आया है।
इस परिवर्तन के माध्यम से हम अपने हिंदू देशवासियों की ओर मित्रता का
हाथ बढ़ा रहे हैं, जिन्होंने पृथक निर्वाचन का विरोध किया है।य् ख्1,
1928 में डॉ. अंसारी के नेतृत्व में नेशलिस्ट पार्टी का गठन ख्2, किया गया। यह राष्ट्रीय मुस्लिम लीग के जिन्ना गुट से आगे का कदम था, और ये लोग नेहरू रिपोर्ट को उसी रूप में, बिना किसी संशोधन के, स्वीकार करने के लिए तैयार थे, यहां तक कि जिन्ना ने जिन संशोधनों पर बल दिया था, उन पर भी जोर दिए बगैर। श्री बरकत अली, जो 1927 में मुस्लिम लीग के जिन्ना गुट में थे, उसे छोड़कर डॉ. अंसारी की पार्टी में आ गए क्योंकि उनके विचार में मुस्लिम लीग वास्तविक रूप में पूर्णतः राष्ट्रवादी पार्टी नहीं थी। श्री बरकत अली वास्तव में उस समय बहुत बड़े राष्ट्रवादी थे जो इस बात से स्पष्ट है कि 1930 में मुस्लिम लीग के अधिवेशन में जब सर मोहम्मद इकबाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में भारत विभाजन की बात कही, जिसे बाद में श्री जिन्ना और श्री बरकत अली ने पाकिस्तान का नाम दिया, तो उन्होंने उस पर भयंकर प्रहार किया। ख्3, 1931 में पंजाब नेशनलिस्ट मुस्लिम कांफ्रेंस की बैठक
इंडियन क्वार्टरली रजिस्टर, 1927, भाग-2, पृ. 448
इंडियन क्वार्टरली रजिस्टर, 1929, भाग-2, पृ. 350
भाषण को देखें, इंडियन एनुअल रजिस्टर, 1930, भाग-2, पृ. 334-345
इंडियन एनअुल रजिस्टर, 1931, भाग-2, पृ. 234-235