परिशिष्ट 447
पश्चिमी शिक्षा का फल
ऐसा उस शैक्षिक विकास के कारण है, जिसमें जनसंख्या के बहुत थोड़े से भाग ने अभी तक भागीदारी की है, जिसका बीज सबसे पहले ब्रिटिश शासन ने बोया था और जिसके फल को ब्रिटिश शासन पालने-पोसने और दिशा देने का अपनी ओर से भरसक प्रयास करता रहा। अब हम जिस फसल को काट रहे हैं, उसके अनेक धड़े हो सकते हैं। हमने जो पश्चिमी बोया था, वह भारत के लोगों की आवश्यकताओं के पूर्णतः उपयुक्त नहीं रहा हो, परन्तु शैक्षिक फसल बरसों-बरस बढ़ती जाएगी, और प्रापत होने वाला स्वास्थ्य और पोषण, सतर्क प्रशासन और इसके उत्पादों के वितरण पर निर्भर करेगा। सज्जनों, आपको मुझे यह बताने के लिए क्षमा-याचना करने की आवश्यकता नहीं है कि यूरोपीयन प्रकार के प्रातिनिधिक संस्थान भारत के लोगों के लिए बिल्कुल नए हैं अथवा उन्हें यहां लाने के लिए अत्यधिक गंभीर और सावधानी अपेक्षित है। पूर्वी जातियों के परंपरागत सहज ज्ञान और परंपराओं के बीच पश्चिमी विस्तार, पश्चिमी सभ्यता के उपदेश, ब्रिटिश वैयक्तिकता की स्वतंत्रता भारत के लोगों के लिए बहुत कुछ कर सकती है, परन्तु आपके साथ-साथ मैं भी इसे स्वीकार करता हूं कि उन्हें राजनीतिक तरीके स्वीकार करने की अव्यावहारिक हठधर्मिता को नहीं अपनाना चाहिए था।
मुसलमानों का राजनीतिक भविष्य
और सज्जनों, अब मैं राजनीतिक भविष्य के संबंध में आपकी स्थिति, मुसलमान संप्रदाय की स्थिति, पर आता हूं जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप इस बात को स्वीकार करेंगे कि स्थितियों और लोक प्रशासन में इस संप्रदाय के भाग के विस्तृत विचारक-माध्यम से आपका अनुसरण करना मेरे लिए असंभव है। इस समय मैं केवल सामान्य बातों पर विचार कर सकता हूं। आपने जो मुद्दे उठाए हैं, वे उस समिति, जिसे मैंने प्रतिनिधित्व के प्रश्न पर विचार के लिए नियुक्त किया है, के समक्ष हैं, और मैं इस बात का ध्यान रखूंगा कि आपकी याचिका उसे प्रस्तुत की जाए, परन्तु इसके साथ-साथ मुझे आशा है कि मैं समिति की रिपोर्ट की पहले से ही कोई रोकथाम किए बिना आपकी टिप्पणियों के सामान्य रूप से उत्तर दे सकूंगा।
प्रतिनिधित्व का प्रश्न
आपकी याचिका का सार, जैसा कि मैं समझा पाया हूं यह है कि प्रतिनिधित्व की किसी भी प्रणाली में, चाहे वह किसी नगरपालिका, किसी जिला बोर्ड या किसी विधायी परिषद्, जिसमें एक निर्वाचक संगठन को प्रभावी करने या बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया हो, को प्रभावित करती हो, मुस्लिम संप्रदाय को एक संप्रदाय के रूप में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। आपने यह उल्लेख किया है कि अनेक मामलों में