परिशिष्ट - Page 470

परिशिष्ट

461

  1. आंग्ल-भारतीयों को आवंटित स्थानों के लिए चुनाव पृथक सांप्रदायिक मतदाता क्षेत्र में मतदान करने वाले मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। आगे आने वाली किन्हीं व्यावहारिक कठिनाइयों की जांच के तहत इस समय यह विहित किया जाता है कि आंग्ल-भारतीय निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्येक प्रांत का संपूर्ण क्षेत्र शामिल होगा। डाक-मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है_ लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

  2. पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को आवंटित स्थानों को भरने की पद्धति पर अभी विचार किया जा रहा है और इस प्रकार निर्धारित स्थानों की संख्या को अंतिम माना जाएगा, चूंकि अभी अंतिम निर्णय लिया जाना शेष है और ऐसे क्षेत्रों के बारे में संवैधानिक उपबंध भी किए जाने हैं।

  3. महामहिम की सरकार यह सुनिश्चित करने को अधिक महत्व देती है कि नए विधानमंडलों में महिलाओं की भी कम-से-कम थोड़ी संख्या तो होनी चाहिए। वे यह महसूस करते हैं कि आरंभ में महिलाओं के लिए कुछ स्थान विशेष रूप से आवंटित किए बिना यह उद्देश्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। वे यह भी महसूस करते हैं कि महिला सदस्यों को किसी एक संप्रदायक से अनुपात में नहीं लिया जाना भी आवश्यक है। वे इस खतरे से बचने के लिए कोई प्रणाली खोजने में असफल रहे और प्रतिनिधित्व के लिए शेष योजना से दृढ़तापूर्वक संगत रहेंगे, जिसे अपनाना उन्होंने आवश्यक समझा, सिवाय इसके कि प्रत्येक विशेष महिला स्थान के मतदान क्षेत्र ख्1, को एक समुदाय के मतादाताओं तक सीमित रखा जाएं। तद्नुसार विशेष महिला स्थानों को स्पष्ट रूप से विभिन्न संप्रदायों के बीच बांट दिया गया है, जैसा कि तालिका में दर्शाया गया है।

  4. ‘श्रमिक’ के आवंटित स्थानों को गैर-सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों से भरा जाएगा। मतदाता क्षेत्र व्यवस्थाओं को अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन अधिकांश प्रांतों में श्रमिक निर्वाचन क्षेत्र अशंतः मजदूर संघों और अंशतः विशेष निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल होंगे, जैसी कि मताधिकार समिति द्वारा सिफारिश की गई है।

  5. वाणिज्य और उद्योग, खान और बागान को आवंटित विशेष स्थानों का व्यापार-मंडलों और विभिन्न एशोसिएशनों के माध्यम से भरा जाएगा। इन स्थानों के लिए मतदाता व्यवस्थाओं के ब्यौरे पर आगे विचार किया जाएगा।

  6. भूमिधारियों को आवंटित विशेष भूमिधारियों के निर्वाचन क्षेत्रों द्वारा भरा जाएगा।

  7. विश्वविद्यालयी स्थानों के लिए चुनाव की पद्धति अभी विचाराधीन है।

  8. महामहिम की सरकार ने प्रांतीय विधानमंडलों में प्रतिनिधित्व के इन प्रश्नों का

  9. एक अपवाद को छोड़कर, देखिए तालिका का नोट (घ), अनुबंध-सोलह।