रक्षा-व्यवस्था में कमजोरी
73
(ग) क्या महामहिम प्रधान सेनापति इंग्लैंड की सरकार से इस बारे में चर्चा करने के लिए तैयार हैं?
(घ) क्या सरकार को यह पता है कि यूनिवर्सिटी कोर में और बंबई स्काउट आंदोलन में तथा देश के पुलिस बलों में जाति या नस्ल के आधार पर कोई भिन्नता नहीं की जाती?
श्री सी.एम.जी. आगिल्वीः (क) नहीं।
(ख) सरकार इस संगठन का एक बुनियादी आधार यह समझती है कि फौजी उप-टुकडि़यां, जैसे कंपनियां और स्क्वाट्रन, समजातीय होने चाहिएं।
(ग) नहीं, उल्लिखित कारण से।
(घ) हां।
श्री एस. सत्यमूर्तिः क्या मैं यह जान सकता हूं कि समजातीय से सरकार का क्या तात्पर्य है - क्या इसका अर्थ एक ही प्रांत से है या एक ही संप्रदाय से?
श्री सी.एम.जी. आगिल्वीः इसका अर्थ है कि वे एक ही वर्ग के लोग हैं।
श्री एस. सत्यमूर्तिः क्या मैं इस मुद्दे के विस्तार में जा सकता हूं? क्या वे एक वर्ग और दूसरे वर्ग में अंतर करते हैं?
श्री सी.एम.जी. आगिल्वीः निश्चित रूप से।
श्री एस. सत्यमूर्तिः किस आधार पर? क्या यह धार्मिक वर्ग है या जातीय वर्ग या प्रांतीय वर्ग?
श्री सी.एम.जी. आगिल्वीः ऐसा कोई भी आधार नहीं है। यह मुख्यतः जातीय वर्ग है।
श्री एस. सत्यमूर्तिः किन जातियों को वरीयता दी जाती है और किन्हें नहीं?
श्री सी.एस.जी. आगिल्वीः माननीय सदस्य इस बारे में आर्मी लिस्ट देखें।
हिंदुस्तानी फौज में भर्ती
प्रश्न 1162. श्री ब्रजेन्द्र नारायण चौधरीः क्या रक्षा सचिव यह बताने की कृपा करें कि -
(क) क्या सरकार का ध्यान पंजाब के प्रधानमंत्री माननीय सर सिकंदर हयात
खान के उस भाषण की ओर है, जिसमें उन्होंने अपने फौजी भाइयों को इन शब्दों में