74 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
संबोधित किया था - कोई भी देशभक्त पंजाबी यह कभी नहीं चाहेगा कि सेना में पंजाबियों की प्रभुता पर कोई रोक लगे। इस भाषण की यह रिपोर्ट 5 सितम्बर, 1938 को ही हिंदुस्तान टाइम्स में एसोसिएटिड प्रेस ऑफ इंडिया ने प्रकाशित की थी_ और
(ख) क्या यह सरकार की नीति पंजाब से भारी संख्या में सैनिकों की भर्ती चालू रखकर फौज में पंजाबियों की प्रभुता बनाए रखना है या फिर सरकार की नित यह कोशिश करने की है कि भरती सभी प्रांतों से बिना जाति या प्रांत का ध्यान किए की जाए?
श्री सी.एम.जी. आगिल्वीः (क) हां।
(ख) मैं इस संबंध में माननीय सदस्य का ध्यान मिस्टर अमरेंद्रनाथ चट्टठ्ठोपाध्याय द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न संख्या 1060 के पूरक प्रश्नों के उत्तर की ओर दिलाना चाहता हूं।
श्री एस. सत्यमूर्तिः प्रश्न के भाग (ख) के संदर्भ में, मेरे माननीय दोस्त ने पिछले उत्तरों का जिक्र किया है। जहां तक मुझे याद है, वक्तव्य सदन के सम्मुख आने के बाद कोई उत्तर नहीं दिए गए थे। मैं यह जानना चाहूंगा कि क्या भारत सरकार ने पंजाब के प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य पर कोई विचार किया है - ‘कोई भी देशभक्त पंजाबी यह कभी नहीं चाहेगा कि सेना में पंजाबियों की प्रभुता पर कोई रोक लगे?’ क्या मैं जान सकता हूं कि सरकार ने इस बयान के खतरनाक निहितार्थों पर विचार किया है और क्या वह एक उत्तरदायी मंत्री को ऐसे वक्तव्य देने से रोकने के लिए कदम उठाएगी जो हिंदुस्तानी फौज में प्रांतीय या सांप्रदायिक प्रभुता की बात करता है, जबकि हिंदुस्तानी फौज को सबसे पहले भी हिंदुस्तानी होना चाहिए और सबसे अंत में भी।
श्री सी.एम.जी. आगिल्वीः मैं माननीय सदस्य द्वारा 15 सितंबर का पूछे गए एक बिलकुल ऐसे ही प्रश्न का उत्तर बिलकुल उन्हीं शब्दों में दूंगा जिन शब्दों में मैंने उस समय दिया था। भरती के बारे में सरकार की नीति कई बार दोहराई गई हैं और यह बिलकुल स्पष्ट है।
श्री एस. सत्यमूर्तिः नीति तो यह है कि सेना में सर्वोत्तम लोग भरती किए जाएं और इसीलिए मैं अपने माननीय मित्र से यह बात विशेष रूप से पूछ रहा हूं। मुझे आशा है कि आप पंजाब के प्रधानमंत्री के बयान के निहितार्थों को अच्छी तरह समझते हैं। मैं जानना चाहता हूं कि क्या सरकार ने किसी प्रांतीय प्रधानमंत्री के फौज में प्रांतीय प्रभुता वाले उनके दावे के खतरनाक निहितार्थों पर विचार किया है और क्या सरकार इस खतरनाक आशंका को दूर करने के लिए यथोचित कदम उठाएगी?