5. रक्षा व्यवस्था में कमजोरी - Page 87

78 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

I हिन्दुस्तानी फौज की प्रांतवार संरचना

क्र.सं. प्रांत प्रतिशत

1 1. पंजाब 50

1 2. संयुक्त प्रांत 15

1 3. मद्रास प्रेसिडेंसी 10

1 4. बंबई प्रेसिडेंसी 10

1 5. उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत 5

1 6. अजमेर और मेरवाड़ 3

1 7. बंगाल प्रेसिडेंसी 2

1 8. मध्य प्रांत और बरार -

1 9. आसाम 5

  1. बिहार -

  2. उड़ीसा -

  3. नेपाल 8

II हिन्दुस्तानी फौज की संप्रदायवार संरचना

  1. मुस्लिम 34 प्रतिशत

  2. हिंदू और गोरखा 50 प्रतिशत

  3. सिख 10 प्रतिशत

  4. ईसाई और अन्य 6 प्रतिशत

सेके्रटरी ऑफ स्टेट द्वारा दी गई जानकारी वास्तव में अत्यंत स्वागत योग्य है। परंतु हिंदुस्तानी फौज की यह संरचना युद्धकाल की है। शांतिकाल में यह निश्चित रूप से बहुत भिन्न थी। यह लड़ाकू और गैर-लड़ाकू जातियों में अंतर पर आधारित थी। युद्धकाल में इस अंतर को समाप्त कर दिया गया। पर इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि अब शांति स्थापित हो जाने के बाद यह अंतर फिर अमल में नहीं आएगा। हम तो शांतिकाल में फौज की संरचना के बारे में जानना चाहते हैं और अब तक भी यह बात अज्ञात है और इस विषय पर केवल अनुमान ही लगाए जाते हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि युद्ध से पहले मुस्लिमों का सामान्य अनुपात 60 और 70 प्रतिशत के बीच था। अन्य लोगों का कहना है कि यह 50 प्रतिशत के आसपास था। सही जानकारी के अभाव में बाद वाले आंकड़े को अधिक सही स्थिति दर्शाने वाला मान लेना चाहिए, विशेषकर उस समय जब ऐसे लोगों से पूछताछ की गई जो