घृणित समर्पण
संयुक्त प्रान्त के फतेहपुर जिले में एक स्कूल। संयुक्त प्रान्त के मथुरा में तीन रात्री स्कूल। संयुक्त प्रान्त के गोरखपुर शहर में तीन रात्री स्कूल। संयुक्त प्रान्त के गोरखपुर जिले के हाता में एक रात्री स्कूल। सखोनिया में एक रात्री स्कूल।
भारतीय रियासतें
111
काठियावाड़ राज्य असेंबली के भारी बहुमत से तीन प्रस्ताव पारित किए गए कि हरिजनों को सुविधाएं दी जाएं।
मद्रास के संधूर राज्य ने हरिजनों की स्थिति सुधारने के लिए एक स्थाई समिति बनाई गई।
सामान्य
गोरखपुर जिले के विभिन्न गांवों के हरिजनों ने सड़ा मांस खाना छोड़ दिया, बिहार के मुजफफरपुर जिले में हरिजन सेवक संघ के तत्त्वावधान में श्रीचतुर्भुज नाथजी मंदिर में बबसंत पंचमी के अवसर पर वसंतोत्सव मनाया गया, जिसमें हिदुंओं की सभी जातियों ने भाग लिया। - ए.वी. ठक्कर, महासचिव
सार्जेंट टी.आर. शिंदे, अध्यक्ष ऑल इंडिया एंटी-अनटचेबिलिटी लीग और डिप्रेस्ड मिशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक न्यासी, पूना ने विधान सभा के सदस्यों को खुला पत्र लिखा है कि सार्जेंट रंगा अय्यर के अस्पृश्यता विधेयकों को जबरदस्त समर्थन दिया जाए।
बम्बई के तैकालवाड़ी के.जी. ब्लॉक में हाल ही में एक अग्निकांड हुआ, जिसमें 48 महार परिवारों की झोंपडि़यां और बहुत सारा सामान जल गया। बम्बई प्रांतीय अस्पृश्यता सेवक समाज के अध्यक्ष ने उन परिवारों के सहायतार्थ 500 रुपए देने के लिए फ्जीय् वार्ड की समिति बनाई। समिति ने उन 48 परिवारों में 402 रुपए आठ आना बांटे, जिसमें कुल मिलाकर 163 व्यक्ति थे।
बम्बई सरकार ने समस्त स्थानीय निकायों को आदेश जारी किया कि कुओं, तालाबों, धर्मशालाओं के लिए दी जाने वाली जमीन केवल इस शर्त पर दी जाए कि उनका बिना जातिवाद का ख्याल किए समान रूप से उपयोग किया जाएगा।