4. घृणित समर्पण - Page 128

घृणित समर्पण

113

अमृत समाज कलकत्ता ने कुछ हरिजनों को नौकरी दी।

बोलनुरा (बीरभूमि) के 450 हरिजनों ने शराब पीनी छोड़ दी और 1,275 मोचियों ने गोमांस न खाने की शपथ ली।

बांकुरा, मुर्शिदाबाद और 24 परगना में एस.यू.एस. के तीन नए केंद्र खोले गए।

त्रिचिनापल्ली तंजौर, त्रिनेलवल्ली, सेलम, डिंडीगुल, उत्तरी अर्काट और मदुरै में श्री गांधी के हरिजन सेवा के विचार को ग्रहण किया।

कोयम्बतूर से 12 मील दूर अलदुराल गांव को 25 रुपए मूल्य का अनाज दिया गया। 100 रुपए के कपड़े और 5 रुपए का तेल उनके सहायतार्थ दिए गए।

चिदम्बरम में एक हरिजन यूथ लीग की स्थापना की गई।

तेनाली में हरिजनों को उचित मूल्य पर वस्तुएं दिलाने के लिए एक दुकान खोली गई।

वलाना पालेम में हरिजनों के आग लगने से ध्वस्त मकानों में पुनर्निर्माण के लिए 110 रुपए दिए गए।

येलिमन चिल्ली (विजग) में हरिजनों को सहायतार्थ प्रांतीय कमेटी ने 100 रुपए का चंदा दिया। उन हरिजनों के मकान जला दिए गए थे। स्थानीय हरिजन सेवक संघ अच्छे स्थानों पर उनके नए मकान बनाने का प्रयत्न कर रहा है और निर्माण-कार्य सामग्री के लिए दान एकत्र कर रहा है।

ब्राह्मण कोडर (गुंटूर) में हरिजन विद्यार्थियों के लिए एक छात्रावास आरंभ करने का निश्चय किया गया।

पूर्वी गोदावरी जिला हरिजन सेवक संघ ने काकीनाडा में पढ़ने वाली हरिजन छात्राओं के लिए एक छात्रावास आरंभ करने का निश्चय किया। एक साल के लिए 20 बोरी चावल, लकड़ी तथा अन्य सामान के लिए और 15 विद्यार्थियों के लिए 63020 रुपए दान के तौर पर दिए गए।

अनंतपुर जिला हरिजन सेवक संघ ने उर्खाकोंडा में हरिजन विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आरंभ करना तय किया। धन एकत्र करने के लिए प्रबंध किए गए हैं। होस्टल 20 विद्यार्थियों से आरंभ किया जाएगा।

गोला पलेम में एक सवर्ण हिंदू ने एक हरिजन को अपने यहां नौकरी दी।

जब मंदिरों के मालिक तथा न्यासी अस्पृश्यों के लिए मंदिर खोलने के लिए तैयार नहीं हुए, तो हिदुओं ने उनके विरुद्ध सत्याग्रह किया। उन्हें मंदिर खोलने के