7. झूठा आरोप - Page 203

188 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

पितामह धारा ख्1, घुसेड़ दी जिससे नीग्रो लोगों को मताधिकार से वंचित किया गया और गोरे निवासियों को पूरे अधिकार मिल गए। यह प्रस्ताव कूक्लक्स क्लान द्वारा लाया गया था। टेनेस के युवाओं ने विनोद के लिए मूल रूप में क्लान के नाम से एक गुप्त संस्था बनाई थी जिसे ऐसी संस्था के रूप में परिणित कर दिया गया, जिससे नीग्रो लोगों को दबाया जा सके और उन्हें राजनीतिक अधिकारों को उपयोग करने से रोका जा सके। उस संस्था ने नीग्रो लोगों पर अत्याचार करना आरंभ कर दिया और वे नाम मात्र के लिए गोरे लोगों पर भी ज्यादती करते थे, ताकि नीग्रो लोगों और दक्षिण के प्रति उनकी सहानुभूति भी प्रतीत हो। उन अत्याचारियों की जड़ का पता नहीं लगाया गया। इससे स्पष्ट है कि दक्षिण की समस्त श्वेत जनता क्लान संस्थान का समर्थन करती थी। उन्हें रोकने का कोई प्रयत्न नहीं किया गया। न तो उनकी गतिविधियां रोकी गईं न कांग्रेस द्वारा पारित कानून ही उन अत्याचारों को रोकने के लिए लागू किए गए। दक्षिण में उन्हें बेंतों से मारना, उनके घर जलाना और कत्ल करना किसी भी बात को प्रभावी ढंग से नहीं रोका गया।

दक्षिणी राज्यों तथा दक्षिण के गोरे लोगों के कारनामों को अमरीका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से और भी शह मिली। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि पन्द्रहवां संशोधन पास होने के बावजूद राज्य कानूनों के अंतर्गत नीग्रो लोगों को मताधिकार से वंचित रखना वैध है, क्योंकि मताधिकार से वंचित करना जातिभेद और रंगभेद पर आधारित नहीं है। इसी प्रकार सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया कि कूक्लक्स क्लान की ये करतूतें, जिनसे नीग्रोजन को मताधिकार से रोका गया था, ठीक थीं, क्योंकि पन्द्रहवें संशोधन द्वारा राज्यों को तो मताधिकार में हस्तक्षेप करने से रोक दिया गया, परंतु निजी संस्थाएं मनमानी कर सकती थीं।

रिपब्लिकन लोगों ने क्या किया? संविधान में संशोधन कर नीग्रो लोगों को और अधिक प्रभावी ढंग से गारंटी देने के बजाए, वे दक्षिणी राज्यों को मान्यता देने और संघ में शामिल करने पर सहमत हो गए। यह भी कहा गया कि विद्रोहियों को क्षमा किया जाए और वहां भेजी गई सेना को वापस बुलाकर नीग्रो लोगों की मेहरबानी पर छोड़ दिया जाए। जैसा कि श्री एपथेकर ने कहा है ख्1, ः-

फ्परंतु नीग्रो लोग उनके साथी दक्षिण में प्रजातंत्र के लिए भूमि और नागरिक

अधिकारों के लिए बड़ी बहादुरी से लड़े, परंतु उत्तर के उद्योगों और बुर्जुआओं

द्वारा किए गए शर्मनाक विश्वासघात के कारण पराजित हुए। 1877 में

उत्तर के लोगों ने दक्षिणी हथकंडों से मेल कर लिया। रिपब्लिकन पार्टी के

  1. द नीग्रोज इन द सिविल वार, पृष्ठ 45-46