346 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
मुसलमानों को उनके अपने विशेष चुनाव क्षेत्रों में तथा सामान्य निर्वाचन-क्षेत्रों दोनों में मतदान करने का अधिकार नहीं होना चाहिए और हम मुस्लिम लीग की इस सहमति का स्वागत करते हैं कि मौजूदा व्यवस्था का पुनरीक्षण किया जाए।य्
(2)
भारतीय सांविधिक आयोग की रिपोर्ट खंड दो से अंश
मुस्लिम सीटों की संख्या
85 - अब हम विभिन्न प्रांतीय कांउसिलों में मुस्लिम सदस्यों को सीटों के अनुपात के प्रश्न पर विचार करेंगे।
जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं, लखनऊ पैक्ट में हिंदुओं और मुसलमानों के उस सुलहनामे को शामिल किया गया है, जिसके अनुसार प्रत्येक प्रांत में मुस्लिम संप्रदाय के लिए निर्वाचित सीटों का अनुपात स्वीकार किया गया है और उसकी शर्तें वही होंगी, जो वर्तमान प्रांतीय विधानमंडलों में लागू हैं। उस समझौते को दोनों पक्षों ने ही स्वीकार नहीं किया, क्योंकि वे प्रतिनिधित्व का आधार निष्पक्ष रखना चाहते हैं और उनकी जो विरोधी भावनाएं उभर कर सामने आई हैं, उसका ऊपर पैराग्राफ 70 में उल्लेख किया गया है। यह आशा की जाती है कि दोनों समुदाय स्वयं किसी पारस्परिक समझौते पर पहुंचने के लिए नए सिरे से प्रयत्न करेंगे। परंतु उन दोनों में समझौता न होने तक यह मान कर कि पृथक निर्वाचन का सिद्धांत ही बरकरार रहना चाहिए, दूसरों को इसका निर्णय लेना पड़ेगा। हमारा अपना विचार है कि 8 ख्1, में से 6 प्रांतों में मुसलमान अल्पसंख्यकों की मौजूदा स्थिति के विचार से और उन 6 प्रांतों में अल्प-संख्यक मुसलमानों की कमजोर स्थिति के कारण उनके हितों को ध्यान में रख कर वहां मुसलमानों के पक्ष में प्रतिनिधित्व की वर्तमान स्थिति को बहाल रखा जाएगा। इस प्रकार वहां सामान्य निर्वाचनों द्वारा (यूरोपियन सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़कर) भरी जाने वाली सीटों का अनुपात अभी की तरह निश्चित किया जाएगा। परंतु इससे बढ़कर मुस्लिम प्रतिनिधित्व की गारंटी का दावा किया गया है, जो ऊपर पैराग्राफ 70 में मुसलमानों को अब जो प्रतिनिधित्व दिया जाता है, उस प्रतिनिधित्व की पूरी सुरक्षा का दावा किया जाने लगा है और साथ-साथ यह भी दावा किया जाने लगा है कि बंगाल और पंजाब में जनसंख्या के आधार पर सीटों का अनुपात उनके लिए सुरक्षित किया गया है। अब पृथक निर्वाचन द्वारा उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए। इससे इन दोनों प्रांतों में सामान्य निर्वाचन-क्षेत्रों में
- बर्मा शामिल नहीं है।