वेवल योजना - Page 410

परिशिष्ट

395

ब्रिटिश सरकार की स्वीकृति और अपनी काउंसिल से परामर्श करने के बाद कांगे्रस कार्यकारिणी के सदस्य, जो अभी नजरबंद हैं, उन्हें तुरन्त मुक्त कर देने के आदेश दे दिये गये हैं। मेरा प्रस्ताव है कि वे लोग जो 1942 में तोड़फोड़ की कार्यवाही के कारण नजरबंद हैं, नई केन्द्रीय सरकार की यदि स्थापना हो जाती है तो अंतिम निर्णय लेने के लिए उस पर तथा प्रांतीय सरकारों पर जोर दिया जाए।

केन्द्रीय तथा प्रांतीय सरकारों के नए चुनावों के लिए उचित समय पर वाद-विवाद सभा में ही किया जायेगा।

अंत में मुझे यही कहना है, कि यदि हम प्रगति करना चाहते हैं, तो विश्वास एवं सद्भावना का वातावरण बनाना नितांत आवश्यक है। भारतीय इतिहास के इस नाजुक समय में ब्रिटिश नागरिकों एवं भारतीय नेताओं को सद्बुद्धि एवं समझदारी तथा उनके कार्यकलाप पर इस महान देश और उसकी करोड़ों जनता का भाग्य निर्भर करता है।

भारत के वीर सैनिक प्रशंसा के क्षेत्र में जितने ऊंचे स्तर के इस समय हैं, पहले कभी नहीं थे। देश के कोने-कोने से आये अस्पृश्य सैनिकों को धन्यवाद देता हूं। अन्तर्राष्ट्रीय सभाओं में भारत के प्रतिनिधियों की राजनीतिक जागरूकता उभर कर संसार के सामने आई है। भारत की खुशहाली की ओर प्रगति करने के उत्साह के लिए जो सहानुभूति सबके मन में आज है पहले कभी नहीं थी। परन्तु यह सब आसान काम नहीं है इस इतनी शीघ्रता से नहीं किया जा सकता है। हमें बहुत कुछ करना है और तमाम चढ़ाव-उतार एवं खतरों का सामना करना है। सभी क्षेत्रों में कुछ बातों को साफ कर देना और भुला देना है।

जहां तक मेरा संबंध है, मैं भारत के भविष्य में उसके महान बनने में विश्वास करता हूं, मैं आप सभी लोगों के सहयोग और सद्भावना की आकांक्षा करता हूं।

(3) गांधी जी का बयानःµ

वायसराय की घोषणा सुनते ही मैंने महामहिम वायसराय का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए तार भेजा कि कांगे्रस के प्रतिनिधि के रूप में मेरी अभी कोई मान्यता नहीं है। यह कार्य कांगे्रस अध्यक्ष से संबंधित है अथवा कांगे्रस उस अवसर पर सभा लेने के लिए किसी को प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करें।

मैंने पहले कई वर्षों से अनिधकृत रूप में एक सलाहकार के तौर पर कांगे्रस का काम किया है। जनता को याद होगा कि मैं उसी अनधिकृत के रूप में कायदे