16. युद्ध-आहत (मुआवजा बीमा) विधेयक - Page 104

युद्ध-आहत (मुआवजा बीमा) विधेयक

मुआवजा विधेयक, 1923 लागू होता है।’’

79

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः महोदय, मुझे खेद है कि मैं इस संशोधन का विरोध करता हूं। मेरा ख्याल है कि मेरे माननीय मित्र श्री जोशी यह महसूस करेंगे कि मेरा यह विरोध कर्मचारियों के प्रति किसी भी प्रकार की हमदर्दी की कमी के कारण नहीं है।

श्री एन. एम. जोशीः मैंने ऐसा नहीं कहा।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मेरा ख्याल है कि मेरे माननीय मित्र श्री जोशी यह महसूस करेंगे कि यदि इस संशोधन को स्वीकार कर लिया जाता है तो व्यावहारिक रूप से उन कर्मचारियों की संख्या पर एक गंभीर प्रतिबंध लग जाएगा जो इस विधेयक से लाभ मिलने के पात्र हैं। सर्वप्रथम, जैसा श्री जोशी ने कहा, हमें बड़ी सावधानी से इस संबंध में सोचना चाहिए क्योंकि उनके अधिनियम में यह मान लिया गया है कि नियोजकों की एक संगठित संस्था है जिस पर यह दायित्व रखा जा सकता है। यह तो बीमा-किस्तों की वसूली का प्रश्न है और आप सड़क पर चलते लोगों से बीमा किस्त नहीं वसूल सकते। आपके पास एक ऐसी संस्था होनी चाहिए जिस पर यह दायित्व आरोपित कर सकें और इसलिए कर्मचारियों की संख्या को इसमें शामिल करने पर बड़ी सावधानी से विचार करना है। दूसरी कठिनाई जो मैं महसूस करता हूं वह यह है कि यह सच है कि श्री जोशी के संशोधन को मान लेने पर उन कर्मचारियों की श्रेणियों में कोई वृद्धि नहीं होगी जिन्हें वर्तमान में इस विधेयक में शामिल किया गया है। महोदय, मैंने बड़ी सावधानी से कर्मचारी मुआवजा अधिनियम का अध्ययन किया है और यह पाया है कि कर्मचारियों की इसमें भिन्न-भिन्न कुल नौ श्रेणियां हैं जिन पर यह विधेयक लागू होता है उनके साथ, उन कर्मचायिं की श्रेणियों पर कर्मचारी मुआवजा अधिनियम लागू होता है जिन कर्मचारियों की श्रेणियों जिनके लिए हमने यह विधेयक प्रस्तावित किया है की तुलना करने पर मैंने केवल एक अंतर पाया है। कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, भवन और सार्वजनिक निर्माण कार्यों पर लागू होता है। अन्य के संबंध में, दोनों - यह विधेयक और कर्मचारी अधिनियम - मैं समानता है। और दूसरा अंतर यह है कि यदि हम कर्मचारी मुआवजा अधिनियम इसके विद्यमान रूप में लागू करते हैं तो कर्मचारी मुआवजा अधिनियम में दी गई कर्मचारी शब्द की परिभाषा का प्रश्न भी साथ में उठेगा। मेरे माननीय मित्र श्री जोशी को याद होगा कि कर्मचारी मुआवजा अधिनियम में दी गई कर्मचारी शब्द की परिभाषा बहुत ही परिसीमित

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) खंड 3, 13 अगस्त, 1943, पृष्ठ 710