16. युद्ध-आहत (मुआवजा बीमा) विधेयक - Page 107

82 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

प्रयोग करके इस प्रकार धन संचित करने की कोई मंशा नहीं है, जिससे कि नियोजक को निजी प्रकार की क्षति पहुंचे।

महोदय, इस पर भी वे मेरे वक्तव्य से संतुष्ट नहीं हुए और मैंने यही उत्तम तरीका समझा कि मैं इस संशोधन को लाकर उन्हें संतुष्ट करूं। जैसा कि आप देखेंगे, कोष के अधिशेष के लिए 15 लाख रुपए की सीमा निश्चित की गई है और मेरा विचार है कि सदस्यगण इस संशोधन को इसकी अभिप्रेत भावना के रूप में मान लेंगे ताकि वे लोग जो सरकार के कर निर्धारक अधिकारों के प्रति ईष्यालु हैं, संतुष्ट हो सकें। महोदय, मैं प्रस्ताव पेश करता हूं।

ऽअध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः संशोधन प्रस्तुत हुआः

‘‘कि विधेयक के खंड 9 के उपखंड 2 की दूसरी पंक्ति में शब्द

‘असफल होने’ के पश्चात शब्द ‘आवश्यक सूचना के पश्चात’ अंतःस्थापित

किए जाएं।’’

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैं सूचना देने की आवश्यकता पर जोर दिए जाने की सराहना करता हूं किन्तु मैं माननीय सदस्य को यह सूचना देना चाहूंगा कि सूचना देने का प्रावधान है यद्यपि यह प्रावधान विधेयक में दिखलाई नहीं पड़ता। वह यह महसूस करेंगे कि खंड 9 में जो इस संबंध में महत्वपूर्ण शब्द हैं, वे हैं - ‘‘योजना के अनुरूप’’। यदि मेरे मित्र खंड 9 को उलटना चाहते हैं तो मुझे खेद के साथ कहना पड़ता है कि इसी कारण उन्होंने यह संशोधन पेश किया है। और स्वतः योजना के शब्दों पर गौर करें। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि इसमें खंड है और वह

खंड प्रारूप योजना की धारा 1(8)(क) मौजूद है, जिसमें 15 दिन की सूचना की व्यवस्था है। मेरा ख्याल है कि मेरे माननीय मित्र इस सूचना के आधार पर अपना संशोधन वापस ले लेंगे।

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः संशोधन प्रस्तुत हुआः

‘‘कि विधेयक के खंड 9 के उपखंड 2 की चौथी पंक्ति में शब्द

‘दंडनीय’ के पश्चात शब्द ‘भुगतान की तिथि के तीस दिन के पश्चात’

अंतःस्थापित किए जाएं।’’

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं संशोधन का विरोध करने के लिए खड़ा हुआ हूं। मेरे माननीय मित्र जो बात कहने का प्रयास कर रहे हैं, मैं उसकी कोई आवश्यकता महसूस नहीं करता। जैसा कि मैं पहले ही सदन को बता चुका हूं, 15 दिन का समय देने का प्रावधान मौजूद है, उसके बावजूद मैं नहीं समझ पाया कि

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) खंड 3, 13 अगस्त, 1943, पृष्ठ 713