94 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
लेने के अवसर से वंचित रह जाए, परंतु मैं आपको यह याद दिलाना चाहूंगा कि हमारा उद्देश्य प्रतिनिधियों के विचारों से अवगत होना है। किसी भी प्रतिनिधि का अपने विचार अभिव्यक्त करने के लिए स्वागत है, परंतु अपने विचार व्यक्त करते समय अनेक तर्क देने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी, जो तर्क दिया जाए वह स्पष्ट हो। मुझे विश्वास है कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति चाहता है और मैं भी चाहता हूं कि हमारी कार्यवाही पूरी तरह व्यावहारिक हो और इस प्रकार हम उस आरोप से अपने को अलग रखें जो कारलाइल ने हाउस आफ कॉमन्स के विरुद्ध लगाया था।