25. कोयला खान सुरक्षा (लदान) संशोधन विधेयक - Page 162

कोयला खान सुरक्षा (लदान) संशोधन विधेयक

137

यह एक साधारण विधेयक है और मैं इस संबंध में अधिक स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं समझता। यह एक विवादहीन मामला है और मुझे आशा है कि सदन इसे स्वीकार कर लेगा।

मान्यवर मैं विधेयक प्रस्तुत करता हूं।

* * * * *

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः श्रीमन मैं प्रस्ताव करता हूंः

‘‘कि विधेयक पारित किया जाए।’’

मैं इस अवसर पर अपने माननीय मित्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार का विचार प्रकट करना चाहता हूं। मेरे माननीय मित्र श्री मिलर ने यह मुद्दा उठाया है कि सरकार की यह आदत बन गई है कि वह ऐसे विधेयकों को बिना पर्याप्त सूचना के पेश कर देती है। मेरा निवेदन यही है कि मैं इस स्थिति में नहीं हूं कि मैं सरकार को बाध्य कर दूं कि वह ऐसे विधेयकों के संबंध में किस प्रकार का व्यावहारिक कदम उठाए। परंतु जहां तक मौजूदा मामले का प्रश्न है, मैं यह कहना चाहूंगा कि सरकार को इस विषय में इस बात के लिए दोष नहीं दिया जा सकता कि वह विधेयक को जल्दबाजी में धक्का दे रही है। मैं माननीय सदस्य को स्मरण कराऊंगा कि यह विधेयक 6 महीने से भी अधिक अवधि के लिए विचाराधीन रहा है। दूसरे, मैं माननीय सदस्य से निवेदन करता हूं कि वह इस बात का ध्यान रखें, जो महत्वपूर्ण है, कि यह सुझाव और इसका प्रारूप स्वयं लदान बोर्ड ने तैयार किया है और, जैसाकि माननीय सदस्य को पता है, लदान बोर्ड कोयला उद्योग से संबंधित निकायों में सबसे अधिक प्रतिनिधात्मक निकाय हैं इसलिए जहां तक इस मुद्दे का प्रश्न है, मैं निश्चित रूप से समझता हूं कि जल्दबाजी कहकर मेरी आलोचना नहीं की जा सकती।

उनके दूसरे मुद्दे पर कि इस व्यवस्था का उपयोग केवल आपातकाल में ही किया जाए, मैं कहना चाहूंगा कि इसका प्रयोग तभी किया जाएगा, अन्यथा नहीं। मैं उन्हें यह आश्वासन देने के लिए तैयार हूं। दरअसल हमारा इरादा है कि बोर्ड को हम जो अधिकार दे रहे हैं उनका उपयोग आपातस्थिति तक ही सीमित रखा जाए।

मेरे माननीय मित्र, डॉ. जियाउद्दीन जो इस समय उपस्थित नहीं हैं, द्वारा उठाए गए मुद्दे का जहां तक प्रश्न है, मैं उनके सुझाव से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मैं इस बात से अवगत हूं कि कोयला खान लदान बोर्ड और खान मालिकों के बीच किसी मुद्दे पर कभी विवाद नहीं रहा और मैं नहीं सोचता कि जो व्यवस्था हम कर रहे हैं उससे खान मालिकों और लदान बोर्ड के बीच किसी प्रकार का मतभेद उत्पन्न होगा। जैसा कि मैं जानता हूं, कुल मिलाकर उनके बीच सुकर संबंध है और मेरे सामने