27
ऽविविध विभाग
माननीय अध्यक्ष (सर अब्दुर रहीम)ः सदन में ‘‘मांग संख्या 64ः विविध विभाग’’ जिसे छोड़ दिया गया था, नहीं ली जाएगी।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मान्यवर, मेरे विचार से माननीय मित्र श्री अविनाशलिंगम चेट्टियार यह जानना चाहते हैं कि 15,26,000 रुपए की धनराशि जो इसमें दर्शायी गई है कि वह स्थायी वित्तीय समिति की रिपोर्ट में कैसे नहीं दिखाई गई है। मैंने रिपोर्ट को देखा तो पता चला कि उनका कहना सही है। मैंने विभाग से सूचना मांगी है कि यह धनराशि किस मद के लिए है। इस बीच यदि माननीय सदस्य चाहें तो इस विषय पर सामान्य जानकारी दी जा सकती है, जिससे कि इस पूरक मांग का संबंध है। मैं वह जानकारी देने को बिल्कुल तैयार हूं।
श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः ज्ञापन में यह सब जानकारी है।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः स्थायी वित्त समिति की रिपोर्ट में रोजगार दफतरों के कार्यक्रम का पूरा स्पष्टीकरण है।
श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः हम आंकड़ों पर स्पष्टीकरण चाहते हैं।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः बड़ी मद के संबंध में, संक्षेप में, वस्तुस्थिति इस प्रकार है। जैसाकि माननीय सदस्य जानते हैं, विभिन्न सरकारी, ठेकेदारों के बीच असैनिक और सैनिक क्षेत्र में अकुशल मजदूरों के लिए भारी स्पर्धा है। इस स्पर्धा के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण क्षेत्रों से योग्य मजदूर चले जाते हैं और मजदूरी दरें उचित सीमा से बहुत बढ़ गई हैं। स्पर्धा के कारणों को दूर करने के लिए, सरकार ने कुछ समितियां बनाई जिससे इस समस्या का हल निकाला जा सके। सरकार ने दो कार्यक्रम चलाए हैं। एक कार्यक्रम ‘‘श्रमिक आपूर्ति समिति’’ नाम से है जो कुछ प्रांतों जैसे
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केंद्रीय) खंड 3, 29 मार्च, 1944, पृष्ठ 1720