158 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
प्रथम बैठक
खान श्रमिकों के चार प्रवक्ता हैं -इंडियन फैडरेशन आफ लेबर से संबद्ध प्रवक्ता सर्वश्री पी. भट्टासाली और एच. घोषाल और मजदूर कांग्रेस से संबद्ध श्री नृपद मुखर्जी और श्री चपल भट्टाचार्य। श्री डब्ल्यू. एन. बर्क और श्री एस. एन. मलिक मनोनीत खान इंजीनियर हैं।
परामर्श समिति की पहली बैठक 27 अप्रैल को धनबाद में हुई। इसकी अध्यक्षता श्रम सदस्य, माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने की।
डॉ. अम्बेडकर ने अपने संक्षिप्त उद्घाटन भाषण में पिछले दिसम्बर में धनबाद में सम्पन्न त्रिपक्षीय बैठक का उल्लेख किया जिसमें कोयला उत्पादन की समस्याओं पर और श्रमिकों के काम पर बने रहने के प्रश्न पर विचार किया गया था। उन्होंने कहा कि उस बैठक में दिए गए सुझावों का परिणाम सामने आया है। यद्यपि उत्पादन के प्रश्न पर अलग से विचार किया जा रहा है, यह बैठक कोयला खदानों के मजदूरों के कल्याण के लिए कल्याण कार्यक्रमों पर विचार करने के लिए बुलाई गई है। पिछली बैठक के विचार-विमर्श के आधार पर, सरकार ने कोयला खान मजदूरों के कल्याण के लिए एक अध्यादेश जारी किया था और अध्यादेश की शर्तों के मुताबिक इस सलाहकार समिति का गठन किया गया।
तत्पश्चात समिति ने अपने समक्ष रखे गए परामर्श समिति के स्वरूप संबंधी नियमों के प्रारूप और निर्मित कोष से किए जाने वाले व्यय तथा कल्याण कार्यक्रमों के संचालन पर होने वाले व्यय पर विचार किया। नियमों के अनुसार, अध्यक्ष के कार्यकारी अधिकारों के अधीन समिति का एक सचिवालय होगा और इसका मुख्यालय धनबाद में होगा। इसकी कई उप-समितियां होंगी और कार्यसंचालन के लिए उनका चुनाव परामर्श समिति करेगी। ये उप-समितियां होंगीः कोष से खर्च होने वाली धनराशि के विषय में परामर्श के लिए एक वित्त उप-समिति, कोष के धन से संचालित होने वाले प्रमुख कार्यों और निर्माणों पर विचार के लिए एक निर्माण उप-समिति और बंगाल, बिहार तथा मध्य प्रांत, बरार और असम की मुख्य खानों के लिए अलग-अलग कोयला
खान उप-समिति जो अपने-अपने क्षेत्रों में कोष से प्राप्त धन के खर्च संबंधी मामलों पर परामर्श देगी। इन उप-समितियों के गठन में खान मालिकों और खान उद्योग के श्रमिकों को समान प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
कोष का संचालन
परामर्श समिति के विचार किए गए नियमों के अनुसार, स्वीकृत धनराशि की परिधि में परामर्श समिति केद्र सरकार की पुष्टि के लिए योजनाएं सुझाएगी। इन योजनाओं के