35. कारखाना (दूसरा संशोधन) विधेयक - Page 214

कारखाना (दूसरा संशोधन) विधेयक

189

धारा के अनुसार, एक वर्ष की सेवा पूरी कर लेने वाले कर्मचारी को लगातार सात दिन का अवकाश दिया जा सकता है। यह प्रश्न उठ सकता है कि हम सात दिन की ही सीमा क्यों रखें अधिक क्यों नहीं। इसका उत्तर यह है कि सात दिन नियत करते समय हमने 1936 के जिनेवा सम्मेलन के प्रावधानों का पालन किया है जिसमें 6 दिन के अवकाश की सीमा निर्धारित की गई है। उसमें हमने सातवां दिन भी जोड़ दिया है जिसे कारखाना अधिनियम की धारा 35 में कामगार के लिए अनिवार्य साप्ताहिक विश्राम माना गया है।

कामगार सात दिन छुट्टी का दावा कब कर सकता है इस बारे में विधेयक के प्रावधान इस प्रकार हैं। वास्तव में, एक ही शर्त है कि कर्मचारी ने लगातार बारह महीने की सेवा पूरी कर ली हो। अन्य कोई शर्त नहीं है। इस मुद्दे पर कि बारह महीने के लगातार सेवा का क्या अर्थ है, विधेयक में कहा गया है कि अनवरत सेवा और कुछ ऐसे व्यवधान जिनसे सवेतन छुट्टी का दावा अबैध नहीं हो जाता। विधेयक के अनुसार वे व्यवधान हैं बीमारी, दुर्घटना, अधिकृत अवकाश, तालाबंदी की अवधि, और हड़ताल की अवधि बशर्ते कि वह गैर-कानूनी न हो।

जबरन बेरोजगारी

विधेयक में इसी विषय में एक अन्य प्रावधान है और वह है कारखाने के मालिक द्वारा कारखाने को स्वेच्छा से बंद कर देने से जबरन बेरोजगारी का प्रश्न। हमने इसकी अवधि 30 दिन रखी है। यदि कारखाना प्रबंधक द्वारा थोपा गया बेरोजगारी 30 दिन से अधिक नहीं है तो कर्मचारियों का सवेतन अवकाश गैर-कानूनी नहीं होगा। इसकी व्याख्या इस प्रकार हैः सवेतन अवकाश के संबंध में यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि प्रबंधक या कारखाना मालिक की भुगतान करने की क्षमता हो अथवा कारखाना 30 दिन से अधिक बंद करने की मजूदरी हो। मैं समझता हूं कि यह देखना जायज है कि क्या वास्तव में मालिक को लाभ नहीं हो रहा है और उसकी मजदूरी है इसलिए वह छुट्टियां का वेतन देने की अवस्था में नहीं है। परंतु यदि थोपा गया बेरोजगार 30 दिन से अधिक नहीं है, तब यह समझा जाता है कि वह भार उठा सकता है और उसे यह उठाना चाहिए। सवेतन छुट्टी के संबंध में विधेयक में सीमित शर्त रखी गई है और यह सीमित शर्त छुट्टी के जमा होने के बारे में है। विधेयक में व्यवस्था है कि जो कर्मचारी अपनी छुट्टी को अर्जित करने का अधिकारी है, वह दो वर्ष की अवधि में जमा छुट्टियां अर्जित कर सकता है अर्थात वह कुल मिलाकर चौदह दिन की हो सकती है।

छुट्टियों का वेतन

छुट्टियों के वेतन के विषय में कई बिंदु हैं जिन पर मैं सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। पहली बात है कि यद्यपि सात दिन की छुट्टी की बात कही गई