कारखाना (दूसरा संशोधन) विधेयक
195
मुझे नहीं लगता है कि किसी अन्य माननीय सदस्य ने कोई और ऐसा मुद्दा उठाया है जिसका मैंने जवाब न दिया हो। इसलिए जो प्रस्ताव मैंने किया है उसके समर्थन में मैं और अधिक नहीं बोलना चाहता।
उपाध्यक्ष महोदय (श्री अखिल चन्द्र दत्त) प्रश्न यह हैः-
‘‘कि कारखाना अधिनियम, 1934 में और संशोधन करने वाले विधेयक (द्वितीय संशोधन) को एक प्रवर समिति को सौंपा जाए जो नबाव सिद्दीक अली खां, खान बहादुर शेख फैज-ए-पिराया, श्री आर.आर. गुप्त, श्री ए.सी. इंसकिप, सर विट्ठल एन. चन्दावरकर, राव बहादुर, एन. शिवराज, श्री एन.एम. जोशी, श्री डी.एस. जोशी और प्रस्तावक द्वारा गठित की जाए और समिति की बैठक के लिए पांच सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।’’
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।