37. दामोदर घाटी योजना : कलकत्ता सम्मेलन - Page 233

208 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

के बाद इस बात पर सहमति हुई कि बंगाल सरकार के विशेष अभियंता (सिंचाई) श्री मान सिंह के अंतर्गत केंद्र सरकार के सुझावों की पड़ताल की जाए। इस पड़ताल के लिए केंद्र और बिहार सरकारें श्री मान सिंह को सहायता हेतु अधिकारी उपलब्ध कराएगी। बिहार के सिंचाई विभाग के उप मुख्य अभियंता श्री ए. करीब, श्री मान सिंह के संपर्क में रहेंगे।

इससे पूर्व बैठक में भारत सरकार के श्रम सचिव श्री एच.सी. प्रायर ने जलमार्ग समस्या के प्रशासनिक पक्षों पर प्रकाश डाला और बताया कि केंद्र सरकार किस तरह से इसमें भूमिका अदा कर सकती है।

सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य प्रतिनिधि थे माननीय श्री बी.पी. पैने, बंगाल के संचार और लोक निर्माण विभाग के मंत्री, श्री बी. सरकार, आई.सी.एस., सचिव संचार और लोक निर्माण विभाग, श्री बी. एल. सब्बरवाल, श्री जे. एफ. रसैल, मुख्य अभियंता बंगाल, श्री मान सिंह विशेष अभियंता (सिंचाई), श्री एन.के. बोस, निदेशक नदी अनुसंधान संस्थान, श्री एन. धर, सचिव युद्धोत्तर पुनर्निर्माण समिति, श्री एच. एम. इशाक, विकास आयुक्त, श्री ए. करीब, उप मुख्य अभियंता, बिहार सरकार के प्रतिनिधि, श्री एम. एम. मैथ्यू, सचिव केंद्रीय तकनीकी बिजली बोर्ड, श्री डब्ल्यू, एल. वर्दवीन, बोर्ड के पन-बिजली सदस्य और श्री डी.एल. मजूमदार, भारत सरकार के प्रतिनिधियों के रूप में मौजूद थे।