41. खानों की महिलाओं को भूमिगत काम देने पर से हटाए गए प्रतिबंध को पिफर लगाए जाने की आवश्यकता - Page 263

238 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

काम करना पड़ेगा जिसे अब स्त्रियां करती हैं। यह कहना सही नहीं है कि स्त्रियां अधिक काम नहीं कर पातीं और मैं सदन का ध्यान दिलाना चाहूंगा............

कई माननीय सदस्यः माननीय सदस्य का समय समाप्त हो गया है।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जैसाकि मैंने कहा, हम स्त्रियों को उस समय एक मिनट के लिए भी भूमिगत कार्य नहीं करने देंगे जब तक यह नितांत आवश्यक नहीं होगा। जैसाकि सदन अवगत है, स्थिति से निपटने के लिए हमने कई उपाय किए हैं। हमने गोरखपुर से श्रमिक बुलाए हैं, हमने मशीनों का आयात किया है और हमने कई और कार्य किए हैं।

(पांच बज गए)

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः प्रश्न हैः

‘‘कि श्रम विभाग की मांग में से 100 रुपए की कटौती की जाएं’’

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।