254 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
46
ऽऔद्योगिक कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा
स्थायी श्रम समिति में अदारकर रिपोर्ट पर विचार
स्थायी श्रम समिति की छठी बैठक में भारत के औद्योगिक कर्मचारियों के लिए प्रो. अदारकर की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श हुआ, जो 12 मार्च को नई दिल्ली में समाप्त हुई। माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, श्रम सदस्य, भारत सरकार ने इसकी अध्यक्षता की। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ के श्री स्टैक और श्री राव अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और योजना पर उनकी कुछ टिप्पणियों को परिचालित किया गया।
मालिकों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने प्रो. अदारकर की रिपोर्ट की प्रशंसा की और चिकित्सा तथा नकदी लाभ, पात्रता और प्रतीक्षा अवधि, इलाज की विधियों, चिकित्सा संगठनों और सरकारी अंशदान के विषय में अपने-अपने विचार प्रकट किए। अनेक सदस्यों ने योजना पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने के महत्व पर बल दिया। इस बात पर आम सहमति थी कि योजना का आधार बढ़ाने वाले लाभों की प्राप्ति के लिए यह वांछनीय है कि इसे सभी संगठित उद्योगों और स्थायी कारखानों पर लागू किया जाए।
प्रसूति लाभ
इस बात पर भी सहमति थी कि केंद्र सरकार योजना बनाने का कार्य आरंभ करे, और यदि वह यह संभव समझती हो, तो इसमें प्रसूति लाभ और कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति को भी सम्मिलित किया जाए। योजना तैयार हो जाने पर केंद्र को प्रांतों, मालिकों और श्रम संगठनों से भी परामर्श करना चाहिए और उनका उत्तर मिल जाने पर वह विधान सभा में विधेयक प्रस्तुत करे।
बैठक की कार्यसूची में दूसरी मद थी त्रिपक्षीय श्रम सम्मेलन और स्थायी श्रम समिति के विधान और कार्यप्रणाली में परिवर्तन करना ताकि उसके कार्यों को दो
ऽ इंडिया इन्फार्मेशन, 15 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 505