46. औद्योगिक कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा - Page 280

औद्योगिक कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा

255

भागों में बांटा जा सकेः पहला, सामान्य विषयों पर जैसे रोजगार की शर्तें, श्रम कानून सामाजिक सुरक्षा आदि_ और दूसरा श्रम कल्याण तथा श्रम कानूनों के ठोस प्रश्न।

समिति में प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि दूसरी सूची में उल्लिखित कार्यों को देखने के लिए एक श्रम कल्याण समिति बनाई जाए ताकि इसके माध्यम से एक ऐसा निकाय गठित किया जाए जो विभिन्न उद्योगों की वास्तविक समस्याओं को देखे और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के सामने रखे। श्रम सम्मेलन और इसकी स्थायी श्रम समिति का कार्यक्षेत्र रोजगार, श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा तक सीमित है। वह इस क्षेत्र में व्यापक आधार पर विचार करे और अखिल भारतीय नीति बनाए। इस बात पर सहमति थी कि इस प्रस्तावों की जांच के लिए एक उप-समिति बनाई जाए।