49. भारत के औद्योगक कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था - Page 291

266 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

49

ऽभारत के औद्योगिक कर्मचारियों के लिए

आवास व्यवस्था

हाल ही में दिल्ली में आयोजित स्थायी श्रम समिति की सातवीं बैठक में भारत के औद्योगिक श्रमिकों के लिए आवास की व्यवस्था पर बल दिया गया। माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, श्रम सदस्य, भारत सरकार, ने बैठक की अध्यक्षता की।

समिति ने संकल्प किया कि कर्मचारियों के आवास संबंधी निम्नलिखित मामलों पर विचार करने के लिए एक उप-समिति बनाई जाएः

(क) क्या कर्मचारियों के आवास के लिए एक आवास कोष हो और इसे किस रीति से बनाया जा सकता है, विशेष रूप से उन मालिकों के संबंध में जो पहले ही आवास उपलब्ध करा रहे हैं_

(ख) वह आधार जिस पर कर्मचारियों से किराया वसूला जाए_

(ग) कर्मचारियों के लिए आवास का न्यूनतम मानक_

(घ) कर्मचारियों के आवास के लिए उपलब्ध धन (चाहे सरकारी हो, मालिकों का हो या कर्मचारियों से प्राप्त किया गया हो) के प्रबंधन की सर्वाधिक अनुकूल नीति_ और

(ड.) कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र, प्रांतीय सरकारों और स्थानीय संस्थाओं से वांछनीय सुविधाएं।

समिति में केंद्र सरकार के दो, प्रांतीय सरकार के दो, देसी राज्यों के दो प्रतिनिधि और नगरपालिकाओं तथा नगरपालिकाओं के कर्मचारियों और मालिकों तथा कर्मचारियों के तीन-तीन प्रतिनिधि होने चाहिए।

ऽ इंडिया इन्फार्मेशन, 15 दिसम्बर, 1945, पृष्ठ 464