284 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
‘‘आरंभिक प्राचीनतम सिंचाई विशेषज्ञों में मोसेस को कहा जा सकता है जिनकी उपलब्धि में हम कम से कम दो को गिनते हैं_ जब उसने होरेब की चट्टान पर प्रहार किया तो उसकी तलहटी के जल से जनसमूह की प्यास बुझाई और शरण दी और जब उसने मराह के खारे पानी को मीठा बना दिया, शायद एक बांध बनाकर और उसके खारेपन के तत्वों को नष्ट करके।
भारत की उपलब्धियां
‘‘अन्य इंजीनियर हमें यात्रा मेंं गति और जीवन के सुख प्रदान कर सकते हैं। आपकी देन तो जीवन ही है। यदि आपको अपने श्रम का उदाहरण चाहिए तो यह कविता है - मैं बियाबान में जल प्रदान करता हूं, मरुभूमि में नदियां बहाता हूं ताकि लोग प्यास बुझा सकें।’’