1. श्रम संबंधी कानून में एकरूपता - Page 31

6 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

अधिकारिता में अनेकरूपता है, श्रम संबंधी विधान की एकरूपता का महत्व कभी समाप्त नहीं होगा। इसलिए भविष्य में भी इस ओर हमारा ध्यान उसी प्रकार जाता रहेगा जैसा कि अतीत में जाता रहा है।

औद्योगिक विवाद

औद्योगिक विवादों को लेकर श्रमिकों और मालिकों के बीच एक समय युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने जिम्मेदारी से विचार किया और इस प्रकार जितनी हड़तालें हुई वे इतने बड़े पैमाने पर या इतना संकट उत्पन्न करने वाली नहीं थी जितनी हो सकती थीं। इस वर्ष के आरंभ में औद्योगिक अशांति का वातावरण बना किन्तु भारत रक्षा नियम के नियम 81क के अधीन विवादों के निपटारे की प्रक्रिया निर्धारित किए जाने से हाल के महीनों में अच्छा परिणाम सामने आया। हमें आशा है कि वह प्रक्रिया प्रभावशाली और विश्वसनीय उपाय के रूप में सफल होगी, किन्तु यह प्रक्रिया औद्योगिक विवादों के निपटारे के लिए है जो इस सम्मेलन का लक्ष्य है जिसे हम स्थापति करना चाहते हैं।

अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों के अंतिम मद का चयन करते समय हमने जानबू झकर व्यापक शब्दावली का प्रयोग किया है, जिससे सम्मेलन के विचार क्षेत्र से ऐसा कोई मुद्दा छूट न जाए जो श्रमिकों और मालिकों के लिए महत्वपूर्ण हो। फिर भी हम आपको बताना चाहेंगे कि इस व्यापक शब्दावली, अर्थात ‘अखिल भारतीय महत्व के’ शब्दों का प्रयोग क्यों किया गया। हम इसमें श्रमिकों के कल्याण और श्रमिकों के मनोबल को बनाए रखने से संबंधित सभी बातों को शामिल करना चाहते हैं। इसे इस प्रकार समझ लेने पर हमें यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि भले ही इस मद को अंत में रखा गया हो, फिर भी वह सबसे महत्वपूर्ण है। हम इसे निश्चत ही अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं। यह बताने की आवश्यकता नहीं कि यह शीघ्रता युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए है।

आपूर्ति का युद्ध

वर्तमान युद्ध माल की आपूर्ति का युद्ध है, और आपूर्ति औद्योगिक शांति पर निर्भर करती है। उद्योगों में शांति कैसे सुनिश्चित की जाए, यही आज की ज्वलंत समस्या है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उद्योग के क्षेत्र में शांति दो बातों पर निर्भर है। प्रथम यह कि औद्योगिक विवादों को शीघ्र सुलझाने के लिए कोई व्यवस्था तत्काल उपलब्ध रहे। दूसरे यह कि उद्योगों के क्षेत्र में लगाई गई ऐसी सभी शर्तों को समाप्त कर दिया जाए जिनसे आक्रोश बढ़ता है और जिनसे उद्योगों में लगे लोगों