दामोदर घाटी परियोजना चलाने के लिए गांवों को खाली कराने का प्रस्ताव
291
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः नहीं, श्रीमान् जी, हम क्या सही फैसला लें यह जानने के लिए हम अभी बाहरी सलाहकारों से परामर्श की सहायता ले रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि यह नितांत आरंभिक है। मैं सदन में कोई बयान नहीं दे सकता।
अध्यक्ष महोदयः मैं जानना चाहता हूं कि क्या सरकार ने फैसला कर लिया है कि बांध बनाया जाए।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यह उसकी योजना है-यह अभी कोई पक्की योजना नहीं है।
श्री मोहनलाल सक्सेना (लखनऊः गैर-मुस्लिम)ः क्या मैं समझूं कि यह सदन के सामने रखी जाएगी?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः अभी इस पर जांच हो रही है। अभी हमें इसके लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है।