54. कर्मचारी क्षतिपूर्ति (संशोधन) विधेयक - Page 319

294 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

बातों को ध्यान में रखना है कि जो मेरे उन माननीय मित्रों ने कही हैं जो इस विधेयक पर बोले हैं। हम यह देखेंगे कि क्या उन सुझावों को लागू किया जा सकता है जो उन्होंने दिए हैं। मैं सदन को यह बता दूं कि हम एक विधेयक पर विचार कर रहे हैं जो राज्य बीमे से संबद्ध होगा। इसमें बीमारी बीमा, कर्मचारी की क्षतिपूर्ति, प्रसूति लाभ शामिल होंगे। कुल मिलाकर यह इंग्लैंड की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था जैसा होगा और मैं समझता हूं कि मेरे मित्र को उसमें अपने सुझावों की झलक मिलेगी कि एकमुश्त अदायगी को आवधिक किश्तों के भुगतान में बदल दिया जाए।

अध्यक्ष महोदयः प्रश्न हैः

‘‘कि विधेयक पारित किया जाए।’’

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।