314 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
मैं श्रम विभाग के सचिवालय की सम्प्रदाय स्थिति से आरंभ करता हूं, और इसमें मेरा विचार न केवल मौजूदा संख्या बताने का है बल्कि मैं तुलनात्मक संख्या बताऊंगा। मैं समझता हूं कि तुलनात्मक संख्या बताना आवश्यक और अनिवार्य हैं इस नियम पर अब तक जो कुछ भी मैं समझ पाया हूं मैं कह सकता हूं कि यह एक निशाने पर तीर मारना है और वह निशाना सटीक बैठाना कठिन लक्ष्य है जिसका एक आंतरिक वृत्त है और एक बाह्य वृत्त। प्रतिशत निश्चित रूप से सटीक निशाना है। परंतु मैं सोचता हूं कि भारत सरकार के किसी सदस्य के लिए यह संभव न होगा, चाहे उसकी कितनी भी निष्ठा क्यों न हो, कि वह सेवाओं की ऐसी व्यवस्था करे कि वह सटीक लक्ष्य भेद दें। मैं यहीं निवेदन कर रहा हूं कि हर सदस्य का यह प्रयास होना चाहिए कि जहां तक संभव हो कोई समुदाय पिछड़ न जाए। इसलिए, किसी विभाग विशेष के कार्य व्यवहार के बारे में कोई निर्णय देने से पूर्व यह देख लेना चाहिए कि उस विभाग विशेष में किसी समुदाय विशेष की स्थिति गिरी है या बेहतर हुई है और इस दृष्टिकोण से अध्ययन करने के लिए तुलनात्मक विवरण देख लेना उचित है।
मैंने सभी मामलों में मार्च 1939 और मार्च 1946 के आंकड़े संकलित किए हैं। मैंने कहा कि मैं सबसे पहले श्रम विभाग के सचिवालय के आंकड़े प्रस्तुत करूंगा। 1939 में राजपत्रित पद 12 थे और मुसलमान 8 प्रतिशत थे। 1946 में कुल राजपत्रित पद 80 हैं और इनमें मुसलमान 20 प्रतिशत हैं। मैं अराजपत्रित पदों के आकड़े देता हूं। 1939 में कुल संख्या 457 थी और मुसलमानों की संख्या 24 प्रतिशत थी।
अब मैं बहुचर्चित केंद्रीय लोक निर्माण विभाग पर आता हूं। मैं राजपत्रित पदों की संख्या दूंगा। लोक निर्माण विभाग में 1939 में कुल राजपत्रित स्थान 43 थे, इनमें मुसलमान 21 प्रतिशत थे। 1946 में कुल पदों की संख्या 181 थी और माननीय गृह सदस्य द्वारा वर्णित युद्ध संकट के समय की कठिनाइयों के कारण सांप्रदायिक अनुपात बनाए रखने की कठिनाइयों के बावजूद, मुसलमानों की संख्या 21 प्रतिशत थी। अब, शायद इस कटौती प्रस्ताव के प्रस्तावक को यह बहुत अच्छा लगे, मैं 1946 में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के गठन और राजपत्रित पदों के वर्गानुसार विश्लेषण के लिए सदन का और समय लूंगा और उनका प्रतिशत बताऊंगा। कुल 14 अधीक्षक अभियंताओं में से एक मुस्लिम है जो 7 प्रतिशत बैठता है। कार्यकारी अभियंताओं के 64 पद हैं। इनमें मुसलमान 15 प्रतिशत हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 12 हैं, मुस्लिम 6-2/3 प्रतिशत हैं। सहायक कार्यकारी अभियंताओं में 14 प्रतिशत मुसलमान है। अथायी इंजीनियर कुल 72 हैं, इनमें मुसलमान 32 प्रतिशत हैं। केंद्रीय लोक निर्माण पर बहस के दौरान मेरे एक माननीय मित्र ने मैं भूल गया वे कौन थे, लोदी रोड के