316 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मेरे मित्र हर प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि उनके पास इसके पक्ष में पर्याप्त सबूत होंगे। इस पर मुझे किसी ने नहीं बताया। यदि मेरे मित्र तथ्य पेश करें तो मैं जरूर जांच कराऊंगा।
श्री अहमद ई.एच. जफरः मैं वह आपको सदन में ही दूंगा।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः तथ्य यह है कि इन कार्यों का प्रभारी एक मुस्लिम कार्यकारी अभियंता है। दूसरा तथ्य है कि केंंद्रीय लोक निर्माण विभाग का एक प्रभारी अधिकारी, कोई अंतर नहीं कि वह मुस्लिम हो अथवा हिंदू, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की संहिता से बंधा है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की संहिता है कि ठेका उसी को दिया जाए जिसकी निविदा निम्नतम है। रात को ही मैंने जांच की और मुझे मुख्य अभियंता ने बताया कि कोई मुसलमान ऐसा नहीं था जिसकी निविदा निम्नतम हो और उसे ठेका मिला हो।
श्री अहमद ई.एच. जफरः व्यवस्था का प्रश्न है ..............
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैं रूकने को तैयार नहीं हूं। मुझे बहुत कम समय मिला है।
अध्यक्ष महोदयः माननीय सदस्य को भाषण जारी रखने दिया जाए।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः केंंद्रीय लोक निर्माण विभाग के नियम हैं कि ठेका सबसे कम बोली पर दिया जाए। इस बात को दो दिशाओं में जांचा जाता है। एक महालेखापरीक्षक द्वारा और दूसरे लोक लेखा समिति द्वारा। वे दोनों ही विभागीय अधिकारी से जिसने नियम तोड़ा होगा, पूछते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया।
सैयद गुलाम भीक नैरंगः यह तो बाद की बात है।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः माननीय सदस्य इस बारे में काफी जानते हैं। उन्होंने अलीगढ़ विश्वविद्यालय में महान कार्य किए हैं। उन्हें लोक निर्माण विभाग के ऐसे काम के बारे में पता होगा। मैं इसमें नहीं जाता।
अब मैं संपदा निदेशालय पर आता हूं। हालांकि वहां 8 राजपत्रित पद हैं, उनमें से एक खाली है। वहां स्थिति यह है कि 6 हिंदू हैं और एक अनुसूचित जाति का है। वहां एक मुस्लिम था जिसे उसके पैतृक विभाग को भेज दिया गया हैं। अराजपत्रित पदों की संख्या 235 हैं जिनमें से 18.2 प्रतिशत मुसलमान हैं।
श्रीमन्, अब मैं भूगर्भ सर्वेक्षण को लेता हूं। भूगर्भ सर्वेक्षण अभी आरंभिक अवस्था में है। युद्ध के दौरान, युद्धोत्तर विकास के लिए भारत सरकार ने नई परियोजनाओं के लिए भूगर्भ सर्वेक्षण के विस्तार का काम शुरू किया। हमने 13 सहायक भूगर्भवेत्ताओं के लिए भूगर्भ सर्वेक्षण के विस्तार का काम शुरू किया। हमने 13 सहायक भूगर्भवेत्ताओं