318 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैं खान विद्यालय आ रहा हूं। 1937 से हमने इस विद्यालय के लिए भर्ती 24 तक सीमित कर दी है, पहले यह 50 थी। यह पाया गया कि इतनी संख्या में छात्रों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, इसलिए इसे 24 तक सीमित कर दिया गया। इसके दाखिले के लिए चुनाव मुख्य रूप से प्रांतीय हैं, सांप्रदायिक नहीं। 16 सीटें राज्यों के लिए नियत हैं, 2 भारतीय रियासतों के लिए। मैंने 1937 तक के आंकड़ों की जांच की है और मुझे कोई ऐसा वर्ष नहीं मिला जिसमें कम से कम 2 मुस्लिम न हों जिन्होंने खान विद्यालय में दाखिल मांगा। इसलिए मैंने नहीं समझा कि खान विद्यालय में मुस्लिमों के संरक्षण के लिए किसी खास आरक्षण की आवश्यकता है। फिर भी, जब मुस्लिम लीग के सदस्यों ने दबाव डाला, पूर्व विधान-सभा के सदस्यों ने, तो मैंने आदेश दिए कि भारतीय खान विद्यालय में कम से कम दो स्थान मुसलमानों के लिए आरक्षित किए जाएं।
सर मोहम्मद यामीन खांः कितने में से?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः 24 में से। अब मान्यवर यहां भी मैं सदन को बताना चाहूंगा कि यह आश्वस्त किया गया कि मुसलमानों के लिए जो कोटा निर्धारित है वह उन्हें मिले, और मैं इस साल के आंकड़े दूंगा। हमने नियंत्रक संस्था की सिफारिश पर 48 दाखिले किए है। इन 48 में से केवल एक मुस्लिम योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ है।
श्री मोहम्मद नौमान (पटना, छोटा नागपुर, और उड़ीसा मुस्लिम)ः यहीं मैंने आपसे कहा था।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः लेकिन आरक्षण को पूरा नहीं करने के लिए यह किया गया कि 59वां उम्मीदवार जो मुस्लिम था, उसे दूसरे लड़कों को लांघकर लिया गया।
अब मान्यवर मैं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संक्षेप में जिक्र करूंगा जो भूगर्भ सर्वेक्षण के पुनर्गठन के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाई गई योजना का भाग हैं जिसके अंतर्गत 34 भूगर्भवेत्ताओं को प्रशिक्षण के लिए आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न विश्वविद्यालय में भेजा जाता है। इसमें भी श्रम विभाग बहुत उदार रहा है। यह योजना 1946 में शुरू हुई। इसमें कुल 9 लोग चुने गए जिनमें 5 हिंदू, 3 मुस्लिम और एक अन्य अल्पसंख्यक हैं। इसमें मुसलमानों का अनुपात 33-1/3 प्रतिशत है।
श्रम मंत्रालय द्वारा प्रायोजित दूसरा कार्यक्रम बिजली के क्षेत्र में व्यावसायिक और प्रशासनिक कार्य के लिए व्यक्तियों को प्रशिक्षित करना है। भारत के आर्थिक और सामाजिक जीवन के पुनर्निर्माण में बिजली एक महान भूमिका निभाने जा रही है। इसलिए भारत में ऐसे लोग होने चाहिए जो इसके व्यावसायिक और प्रशासनिक पक्ष