1. श्रम संबंधी कानून में एकरूपता - Page 35

10 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

नियोजकों के दो अखिल भारतीय संघों के अध्यक्ष श्री ए. आर. दलाल और श्रीयुत श्रीराम ने अपने-अपने शिष्टमंडल का नेतृत्व किया। प्रिंसेज चेम्बर तथा हैदराबाद, बड़ौदा और ग्वालियर के प्रतिनिधियों ने भी विचार-विमर्श में भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने भारतीय राज्यों की भागीदारी का स्वागत किया।

खुले सम्मेलन में 44 सदस्य होंगे और भारत सरकार के श्रम प्रतिनिधि इसके अध्यक्ष होंगे। बाईस सदस्य विभिन्न सरकारों का प्रतिनिधित्व करेंगे, 11 कामगारों का और 11 नियोजकों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रकार स्थायी समिति में 20 सदस्य होंगे और श्रम सदस्य अध्यक्ष होंगे जिसमें एक ओर सरकार की ओर से ओर दूसरी और नियोजकों और कामगारों की ओर से समान संख्या में प्रतिनिधि होंगे।

माननीय श्रम सदस्य ने, जिन्होंने सम्मेलन की अध्यक्षता की थी, भारत सरकार की ओर से इस सिद्धांत को स्वीकार किया कि नियोजकों और कामगारों के समस्त संगठनों के प्रतिनिधियों की नियुक्ति ऐसे संगठनों की सहमति से की जानी चाहिए।