2. भारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग की उपयोगिता शाखा की सलाहकार समिति के लिए एक सदस्य का निर्वाचन - Page 36

2

ऽभारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग की उपयोगिता शाखा की
सलाहकार समिति के लिए एक सदस्य का निर्वाचन

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ःश्रीमान्, मैं प्रस्ताव करता हूंः

‘‘कि यह सभा, ऐसी रीति से, जो माननीय अध्यक्ष निर्दिष्ट करें, भारत

सरकार द्वारा गठित सलाहकार समिति में कार्य करने के लिए सभा का एक

प्रतिनिधि निर्वाचित करे जो भारतीय भू-सर्वेक्षण की उपयोगिता शाखा के

कार्य से संबंधित समस्याओं पर सलाह दें’’।

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ

‘‘कि यह सभा, ऐसी रीति से, जो माननीय अध्यक्ष निर्दिष्ट करें, भारत

सरकार द्वारा गठित सलाहकार समिति में कार्य करने के लिए सभा का एक

प्रतिनिधि निर्वाचित करे जो भारतीय भू-सर्वेक्षण की उपयोगिता शाखा के

कार्य से संबंधित समस्याओं पर सलाह दें’’।

@ माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यह सच है कि माननीय मित्र को मेरा प्रथम भाषण सुनने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ। मैंने जीवन में अनेक भाषण दिए हैं और मैं नहीं समझता कि मुझे यहां प्रथम भाषण देने में कोई भय होगा।

हमारे माननीय मित्र ने बताया कि मैं प्रस्ताव के समर्थन में इसलिए नहीं बोला कि कहीं कुछ संदिग्ध है जिसे विभाग प्रकट नहीं करना चाहता। मैं माननीय सदस्य को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस परियोजना के पीछे ऐसी कोई बात नहीं है जिसके लिए मैं या भारत सरकार शर्मिंदा हो। जब मैंने यह प्रस्ताव रखा था तो सोचा था कि यह ऐसे अन्य प्रस्तावों की भांति सामान्य रूप से स्वीकृत हो जाएगा और यदि मुझे जरा भी संकेत होता कि मेरे मित्र मुझे उठाएगे तो मैं इन प्रश्नों के लिए तैयार रहता।

ऽ विधान सभा वादविवाद (केन्द्रीय) खंड 3, दिनांक 14 सितम्बर, 1942, पृष्ठ 76 @ वही पृष्ठ 78-79