326 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मध्यप्रांत मेंं 4 थे। मद्रास प्रेसीडेंसी में 10, संयुक्त प्रांत में दो (व्यवधान)। यदि मेरे मित्र जानना चाहते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि प्राथमिक चुनाव अनिवार्य नहीं है। जब तक पांच लोग खड़े न हों तब तक प्राथमिक निर्वाचन नहीं हो सकता और अनुसूचित जाति का व्यक्ति प्राथमिक चुनाव नहीं चाहता क्योंकि इस पर बहुत खर्च आता है और हमारे पास काला धन नहीं है (व्यवधान)_ कुल मिलाकर 22 प्राथमिक चुनाव हुए। कांग्रेस सभी में लड़ी। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि इन 22 में से 19 में परिगणित जाति संघ जीता था।
दीवान चमन चंदः पंजाब में कितने?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः एक मिनट रूकें। बंबई प्रेसिडेंसी में .........पूरे आंकड़े नहीं दे सकता क्योंकि मेरे पास समय कम है............
पंडित गोविंद मालवीय ः यह आपके विरुद्ध जाएगा।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः बंबई शहर में दो निर्वाचन क्षेत्र थे जिनमें प्राथमिक चुनाव लड़ा गया। एक था भावकुला निर्वाचन क्षेत्र। अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को 11334 मत प्राप्त हुए, कांग्रेस को 2096 मत। बंबई शहर के उपनगरीय क्षेत्र में परिगण्ति जाति संघ को 12899 मत प्राप्त हुए, कांग्रेस को कुल 2088 मत मिले। मध्य प्रांत में भी मैं केवल दो निर्वाचन क्षेत्रों को ही उदाहरणार्थ लेता हूं .............
श्री अनंत शयनम आयंगरः यहां कला धन नहीं चला।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः नागपुर निर्वाचन क्षेत्र में परिगणित जाति संघ को 1933 मत मिले और कांग्रेस उम्मीदवार को 270। भंडारा जिले में संघ को 3187 मत प्राप्त हुए, कांग्रेस और शेष सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को मिला कर 976 मत मिले। संयुक्त प्रांत के आगरा निर्वाचन क्षेत्र में परिगणित जाति संघ को 2248 मत मिले जबकि कांग्रेस और शेष सभी को मिलाकर 840 मत मिले। पंजाब में लुधियाना फिरोजपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी - एक ही उदाहरण ले रहा हूं - परिगणित जाति संघ को 1900 वोट प्राप्त हुए और कांग्रेस को केवल 500 ही।
दीवान चमन लालः पंजाब में अनुसूचित जाति का उम्मीदवार नहीं था।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः क्या मेरे मित्र मुझे बोलने देंगे? इस विषय में मुझे उनसे अधिक पता है।
दीवान चमन लालः मेरे माननीय मित्र जानते हैं कि वहां एक भी अनुसूचित जाति का उम्मीदवार नहीं था।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः परिगणित, जाति संघ जो .........