2. भारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग की उपयोगिता शाखा की सलाहकार समिति के लिए एक सदस्य का निर्वाचन - Page 37

12 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

( एक सदस्य आप को सभा की प्रक्रिया मालूम होनी चाहिए।’’ ठीक है, मैं नया व्यक्ति हूं और मैं इस सभा से और अधिक दयालुता की अपेक्षा रखता हूं। यदि मेरे मित्र ऐसी कोई जानकारी जो वे प्रस्ताव पारित होने से पूर्व जानना चाहते हैं तो मेरा सुझाव है कि इस बहस को अगली किसी तारीख के लिए स्थगित कर दिया जाए जब मैं अपने माननीय मित्र को वह जानकारी दे सकूंगा जो वे चाहते हैं।

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः माननीय सदस्य (श्री नियोगी) प्रश्न के जरिए सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, किन्तु मैं समझता हूं कि सभा की यह इच्छा है कि इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया जाए।

ध्वनिः ‘‘जी, हां।’’

प्रस्ताव स्थगित किया जाता है।