औद्योगिक रोजगार स्थायी आदेश विधेयक
357
इस स्थिति में नहीं हो सकती कि वह इस प्रकार के प्रशासकीय तंत्र की व्यवस्था कर सके। यह आवश्यक है कि साधारण स्तर पर कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए और ऐसे अधिकार अपने पास रखने चाहिए कि यह कानून उन सभी कारखानों पर लागू किया जा सके जहां इसके विस्तार की आवश्यकता है।
मैं नहीं समझता कि ऐसी कोई अन्य बात है जो इस प्रस्ताव पर भाषणों के दौरान उभरी है जिसके स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो।
श्रीमन्, मैं इस विधेयक को प्रस्तुत करता हूं।
सभापतिः प्रश्न हैः
‘‘कि विधेयक, यथा-संशोधित, पारित किया जाए।’’
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।