65. अभ्रक खान श्रमिक कल्याण कोष विधेयक - Page 383

358 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

65

ऽअभ्रक खान श्रमिक कल्याण कोष विधेयक

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः श्रीमन्, मैं प्रस्ताव करता हूंः-

‘‘कि अभ्रक खनन उद्योग में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण को प्रोन्नत करने

के कार्यकलापों को वित्तपोषित करने हेतु एक कोष का निर्माण करने वाले

विधेयक पर, प्रवर समिति द्वारा प्रतिवेदित रूप में विचार किया जाए।’’

यह विधेयक प्रवर समिति द्वारा विचार के बाद जिस रूप में आया है यह न्यूनाधिक मूल विधेयक के समान ही है क्योंकि प्रवर समिति ने उसमें नाममात्र के परिवर्तन किए हैं। इसलिए यह गलत होगा कि इसे सदन के समक्ष प्रस्तुत करने में मैं समय लगाऊं। अतः मैं और कुछ न कर इस प्रस्ताव को सदन के समक्ष प्रस्तुत करता हूं।

उप-सभापति महोदयः प्रश्न यह हैः

‘‘कि अभ्रक खनन उद्योग में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण को प्रोन्नत करने

के कार्यकलापों को वित्तपोषित करने हेतु एक कोष का निर्माण करने वाले

विधेयक पर, प्रवर समिति द्वारा प्रतिवेदित रूप में विचार किया जाए।’’

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

उप-सभापति महोदयः प्रश्न यह है

‘‘कि खंड 2 विधेयक का अंग बने।’’

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

खंड 2 विधेयक में जोड़ दिया गया।

खंड 3 और 4 विधेयक में जोड़ दिए गए।

उप-सभापति महोदयः खंड 5

पंडित मुकुट बिहार लाल भार्गव (अजमेर-मेरबाड़ाः सामान्य)ः श्रीमन्, मैं प्रस्ताव करता हूंः

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केंद्रीय), खंड 5, संख्या 4, 15 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 4024