4
ऽभारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग की उपयोगिता शाखा की
सलाहकार समिति के लिए एक सदस्य का निर्वाचन
माननीय अध्यक्ष (सर अब्दुर रहीम)ः (माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा 14 सितम्बर को प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव पर आगे विचार।) उस समय डॉ. अम्बेडकर ने कहा था कि यह प्रस्ताव स्थगित किया जा सकता है ताकि वह इस पर कुछ जानकारी दे सकें।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम-सदस्य)ः महादेव, क्या मैं जान सकता हूं कि आप संशोधनों पर विचार करना चाहेंगे? यह अच्छा होगा कि संशोधन लिए जाएं ताकि मैं प्रस्ताव और संशोधन दोनों पर अपनी बात कह सकूं।
माननीय अध्यक्ष (सर अब्दुर रहीम)ः मैं समझता हूं कि जो माननीय सदस्य संशोधन रखना चाहते हैं वे अपने संशोधन औपचारिक रूप से अभी प्रस्तुत करें। फिर प्रस्ताव और संशोधन दोनों पर सदन में विचार होगा।
श्री एच. ए. साथ एच. इसाक सेट (पश्चिमी तट और नीलगिरिः मुस्लिम)ः मान्यवर, मैं प्रस्ताव करता हूंः
‘‘कि - प्रस्ताव में ‘एक प्रतिनिध’ शब्दों के स्थान पर ‘चार प्रतिनिधि’ शब्द प्रतिस्थापित किए जाएं।’’
माननीय अध्यक्ष (सर अब्दुर रहीम) संशोधन प्रस्तुत हुआः
‘‘कि प्रस्ताव में ‘एक प्रतिनिधि’ शब्दों के स्थान पर ‘चार प्रतिनिधि’ शब्द प्रतिस्थापित किए जाएं।’’
पं. लक्ष्मीकांत मैत्रा (प्रेसीडेंसी डिवीजन_ गैर-मुस्लिम ग्रामीणः ‘‘महोदय, मैं प्रस्तुत करता हूंः ‘‘कि प्रस्ताव में ‘एक प्रतिनिधि’ शब्दों के स्थान पर ‘तीन प्रतिनिधि’ शब्द प्रतिस्थापित किए जाएं।’’
ऽ विधान सभा वादविवाद (केन्द्रीय) खंड 3, दिनांक 21 सितम्बर, 1942, पृष्ठ 339-42