14. मोटर वाहन (चालक) संशोधन विधेयक - Page 99

74 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

सर कावसजी जहांगीरः हम यह कैसे जानेंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हमें प्रांतीय सरकार पर भरोसा रखना चाहिए कि वह पूरा प्रयत्न करेगी।

सर कावसजी जहांगीरः क्या माननीय श्रम सदस्य को नहीं मालूम कि जब इस प्रकार का प्राधिकरण नियुक्त किया जाता है, तो नियम और विनियम बहुत विस्तृत होते हैं जिसका परिणाम यह होता है कि मामला चाहे जितना भी सरल हो, अत्यंत असुविधा होती है।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह इतना असुविधाजनक नहीं हो सकता कि लोग मामले को तेजी से तय न कर सकें, और इसलिए मैं समझता हूं कि इस विधेयक पर और गहराई से सोचने के लिए इसे स्थगित कर देने का कोई औचित्य नहीं है। मेरे विचार में, जो मुद्दे उठा सकते हैं वे बहुत मामूली होंगे जिन्हें दोनों पक्ष बिना कठिनाई या परेशानी के सुलझा सकेंगे।

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः प्रश्न यह हैः

‘कि खंड 2 विधेयक का अंग बने’

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

खंड 2 विधेयक में जोड़ दिया गया।

खंड 3 विधेयक में जोड़ दिया गया।

खंड 1 विधेयक में जोड़ दिया गया।

शीर्षक और प्रस्तावना विधेयक में जोड़ दिए गए।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूं कि विधेयक पारित किया जाए।

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः प्रश्न यह हैः

‘कि विधेयक पारित किया जाए’

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।