17. कार्यकारी परिषद के सदस्यों का फील्ड मार्शल वाइकाउंट वेवल को पत्र - Page 108

93

17

ऽकार्यकारी परिषद के सदस्यों का फील्ड मार्शल

वाइकाउंट वेवल को पत्र

(एल/पी एंड जे/5/337ः पृष्ठ 248)

नई दिल्ली 8 मई, 1946 परम गोपनीय

प्रिय लार्ड वेवल,

हम, गर्वनर जनरल की कार्यकारी परिषद् के सदस्य, जो आज नई दिल्ली में उपस्थित हैं, यह आशा करते हुए कि उस व्यवस्था में सुविधा रहेगी जो महामहिम तथा मिशन की निगाह में है, एतत्द्वारा महामहिम तथा आपकी कार्रवाई के लिए अपने विभाग आपको प्रस्तुत करते हैं।

भवदीय

ए. रामास्वामी मुदालियर

ई.सी.बेन्थाल, मोहम्मद उस्मान, बी.आर.अम्बेडकर, जे.पी. श्रीवास्तव,

एम. अजीजुल हक, एन.बी.खरे, अशोक के. रॉय, ए. रॉलेण्ड्स, जे.ए.थार्ने,

ए. हैदरी

(मूल में परिशिष्ट)ः [ तीन अनुपस्थित सदस्य फील्ड मार्शल सर औचिन

लेक, सर आर्थर वॉग और सर जोगेन्दर सिंह ने अपने त्यागपत्र अलग से

दिए। युद्ध सदस्य इंग्लैंड में था, उद्योग और आपूर्ति सदस्य शिष्टमंडल

लेकर अमरीका गया हुआ था और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि सदस्य दौरे

पर था। ]

ऽ द ट्रांसफर ऑफ पावर, खंड 7, संख्या 218, पृष्ठ 460-61