19. डॉ. अम्बेडकर का लार्ड पेथिक-लारेंस को पत्र - Page 117

102 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

सकते हैं। क्या इस प्रस्तावित संधि में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कोई उपबंध शामिल किया जाएगा जैसा कि क्रिप्स के प्रस्तावों में दिया गया था? यदि इस संधि में कोई ऐसा उपबंध नहीं है, तो महामहिम की सरकार सलाहकार समिति के निर्णयों को संविधान सभा पर किस प्रकार लागू करेगी?

  1. इस वक्तव्य में ‘‘सामान्य’’ वर्ग के अंतर्गत यूरोपीय लोगों को शामिल किया गया है। इससे इस बात का अनुपात किया जा सकता है कि यूरोपीय लोगों को संविधान सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव में मत देने का अधिकार होगा। यह बात वक्तव्य में स्पष्ट नहीं की गई है।

कुछ ऐसे प्रश्न है जिनके संबंध में स्पष्टीकरण आवश्यक है। मैं आपके प्रति आभारी रहूंगा यदि आप कृपा करके उन प्रश्नों के उत्तर मुझे दे सकें। मैं आज रात दिल्ली से बम्बई जा रहा हूं। इससे पूर्व जो भी प्रश्न दिए गए हैं उनके उत्तर मेरे बम्बई के पते पर भिजवाने का कष्ट करें। मेरा पता इस प्रकार है-

पता

सेलून नं. 27, सेण्ट्रल स्टेशन,

बी.बी. एंड सी. आई रेलवे, बम्बई।

भवदीय,

बी.आर. अम्बेडकर