21. राय बहादुर शिवराज का फील्ड मार्शल वाइकाउंट वेवल को पत्र - Page 119

104 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

21

ऽराय बहादुर शिवराज का फील्ड मार्शल वाइकाउंट

वेवल को पत्र

एल/पी एंड जे/5/337ः पृष्ठ 14-13

संख्या 592/73/43

5 जून, 1946

अखिल भारतीय अनुसूचित जातियों के फेडरेशन की कार्यकारी समिति की बैठक 4 जून, 1946 को बम्बई में मेरी अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें उस स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया जो भावी भारतीय संविधान के संबंध में केबिनेट मिशन के प्रस्तावों से उभरी थी। कार्यकारिणी समिति ने एक ऐसा प्रस्ताव पारित किया है जिसके लिए उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं उस प्रस्ताव को केबिनेट-मिशन के सदस्यों के विचारार्थ भेजूं। इसके अनुसरण में, मैं उस प्रस्ताव की प्रति संलग्न करता हूं। मैं केबिनेट मिशन से यह जानने के लिए आभारी रहूंगा कि क्या मिशन को उन मांगों के संबंध में कुछ कहना है जो प्रस्ताव के पैरा 6 में दी गई हैं।

संख्या 454 का अनुलग्नक

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति फेडरेशन

बम्बई में 4 जून, 1946 को आयोजित कार्यकारी समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति संघ की कार्यकारी समिति ने इन मुद्दों पर विचार किया ( i ) भारत के संविधान के बारे में केबिनेट मिशन द्वारा जारी किए गए प्रथम वक्तव्य_ ( ii ) मिशन के सदस्यों द्वारा अपने वक्तव्य के स्पष्टीकरण हेतु प्रेस को दिए गए साक्षात्कार_ ( iii ) केबिनेट मिशन द्वारा जारी दूसरा वक्तव्य_ और ( iv ) केबिनेट मिशन द्वारा माननीय डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर के बीच पत्र-व्यवहार केबिनेट मिशन के वक्तव्य में ऐसी कई बातें हैं जिन पर कार्यकारी समिति अपने विचार वक्तव्य करना चाहेगी।

ऽ द ट्रांसफर ऑफ पॉवर, खंड 7, संख्या 454, पृष्ठ 808-12