117
25
ऽलॉर्ड पेथिक लारेंस का श्री एटली को पत्र
एल/पी एंड जे/ 10/50ः एफएफ 28-32
इंडिया ऑफिस, 9 सितम्बर, 1946
सेक्रेटरी ऑफ स्टेट्स कार्यवाही-वृतांतः क्रम सं. 51/46
प्रधान मंत्री,
संविधान सभा की सलाहकार समिति में अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधित्व के संबंध में आपके व्यक्तिगत मिनट संख्या एम 296/46, दिनांक 4 सितंबर [@] का संदर्भ।
- निश्चय ही मिशन का इरादा था कि सलाहकार समिति में अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए और मैंने अम्बेडकर को पत्र [#] द्वारा सूचित किया था। यह पत्र मैंने भारत में ही उन्हें लिखा था। आपने 1 अगस्त [†] के अपने उत्तर के तीसरे पैरा में डॉक्टर अम्बेडकर को बताया था कि महामहिम की सरकार स्वयं अनुसूचित जातियों को महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक मानती है और अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व अल्पसंख्यक सलाहकार समिति में होना चाहिए, परंतु इस बारे में सार्वजनिक घोषणा करने की उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा सकता क्योंकि इस प्रकार की घोषणा का तात्पर्य यह होगा-
(क) ऐसे सभी अन्य तत्वों का भी विशेष रूप से उल्लेख करना
पड़ेगा जिन्हें महामहिम की सरकार समझती है कि सलाहकार समिति में
अल्पसंख्यकों के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए_ और
(ख) इसे संविधान सभा के कार्य की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने
का प्रयास भी समझा जाएगा।
ऽ ट्रांसफर ऑफ पॉवर, खंड 8, संख्या 288, पृष्ठ 466-68
@ संख्या 253 (द ट्रांसफर आफ पॉवर के क्रम संख्या में देखिए-सम्पादक)
# संख्या 399, खंड VII (देखिए पृष्ठ 502-सम्पादक)
† संख्या 105, खंड VIII (देखिए पृष्ठ 509-सम्पादक)