4. क्रिप्स प्रस्ताव - Page 70

सत्ता हस्तान्तरण संबंधी महत्वपूर्ण पत्र-व्यवहार

55

अपने विश्व युद्ध के प्रयत्न के रूप में भारत की रक्षा के लिए नियंत्रण और दिशा-निर्देशन का दायित्व आवश्यक रूप से वह करना होगा, परंतु भारत के पूरे सैनिक, नैतिक और भौतिक संसाधनों को संगठित करने का कार्य भारत की जनता के सहयोग से भारत सरकार का उत्तरदायित्व होगा। महामहिम की सरकार की इच्छा है कि भारतीय लोगों के प्रमुख वर्गो के नेताओं की अपने देश, कॉमनवेल्थ तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में तात्कालिक और प्रभावकारी सहभागिता हो। इस प्रकार वे उस कार्य को सम्पन्न करने में अपनी सक्रिय और रचनात्मक सहायता प्रदान कर सकेंगे जो भारत की भावी स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक है।