6. मार्केस ऑफ लिनलिथगो का श्री एमेरी को तार - Page 79

64 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

4

ऽमार्केस ऑफ लिनलिथगो का श्री एमरी को तार

तार, एमएसएस, इयूआर, एफ. 125/23

1 जुलाई, 1942

अति तत्काल

निजी और व्यक्तिगत

संख्या 1968-एस-0 आपका निजी और व्यक्तिगत तार संख्या 799 @ दिनांक 1 जुलाई। मैं चाहूंगा कि (क) पैरा 4 में अलग घोषणा के रूप में यह घोषणा की जाये, और इसके साथ (ख) निम्नलिखित शब्दों में एक विज्ञप्ति जारी की जायेः-

महामहिम सम्राट ने गवर्नर जनरल अॅाफ इंडिया की कार्यकारी परिषद् में

सर सी.पी. रामास्वामी अय्यर, डॉक्टर बी.आर.अम्बेडकर, सर ई.सी. बेंथाल,

सर जोगेन्द्र सिंह, सर जे.पी. श्रीवास्तव और सर मोहम्मद उस्मान को नियुक्त

करने का अनुमोदन दिया है।

गवर्नर जनरल ने विभागों के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की हैंः-

स्वर्गीय राइट ऑनरेबल सर अकबर हैदरी के स्थान पर सर सी.पी. रामास्वामी

अय्यर ‘‘सूचना’’ के प्रभारी सदस्य। स्वर्गीय डॉ. राघवेन्द्र राव के स्थान पर

सर जे.पी. श्रीवास्तव ‘‘नागरिक सुरक्षा’’ के प्रभारी सदस्य।

‘‘संचार’’ के पूर्व प्रभारी सदस्य सर एंड्रयूक्लो के असम का गवर्नर बना

दिए जाने पर, क्रमशः सर ई.सी. बेन्थाल और सर मोहम्मद उस्मान को

‘‘युद्ध परिवहन’’ तथा ‘‘डाक और वायु’’ का प्रभारी सदस्य।

सर फीरोज खां नून को रक्षा का प्रभारी सदस्य।

ऽद ट्रान्सफर ऑफ पॉवर, खंड 2, संख्या 211, पृ. 300-01

@ संख्या 206