6. मार्केस ऑफ लिनलिथगो का श्री एमेरी को तार - Page 80

सत्ता हस्तान्तरण संबंधी महत्वपूर्ण पत्र-व्यवहार

65

सर रामास्वामी मुदालियर की युद्ध मंत्रिमंडल में भारतीय प्रतिनिधि के रूप

में नियुक्त पर उनके स्थान पर श्री एन.आर. सरकार को वाणिज्य का प्रभारी

सदस्य।

श्री सरकार के स्थान पर सर जोगेन्द्र सिंह को शिक्षा, स्वास्थ्य और भूखंडों

के विभाग का प्रभारी सदस्य।

श्री फीरोज खां नून के स्थान पर श्रम विभाग के प्रभारी के रूप में डॉ.बी.

आर. अम्बेडकर।

महामहिम कमांडर-इन चीफ के विभाग को भविष्य में ‘‘युद्ध’’ विभाग कहा

जाएगा।

नए रक्षा सदस्य का यह उत्तरदायित्व होगा कि वह इस समय रक्षा समन्वय विभाग द्वारा जो कार्य सम्पन्न किया जाता है उसका निर्वहन करें और इसके साथ-साथ भारत की सुरक्षा से संबंधित ऐसे अन्य मामलों को भी देखें जो ‘‘युद्ध’’ और ‘‘नागरिक रक्षा’’ में सम्मिलित नहीं हैं।