12. फील्ड मार्शल वाइकाउट वेवल का श्री एमेरी को तार - Page 92

77

12

ऽफील्ड मार्शल वाइकाउंट वेवल

का श्री एमरी को तार

तार, एल/पी और जे/8/522ः एफ 198

नई दिल्ली, 7 जून, 1945, 7.55 बजे अपराह्न

प्राप्त 7 जून, 10 बजे अपराह्न तत्काल

970-एस सुपरिटेंडेंट सिरीज।

अम्बेडकर, श्रीवास्तव और खरे ने आज सुबह संयुक्त टिप्पणी @ प्रस्तुत की जिसमें सवर्ण हिन्दुओं और मुसलमानों की प्रस्तावित समानता के विरूद्ध आपत्ति प्रकट की तथा इस बात पर बल दिया कि महामहिम सरकार द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव हिन्दुओं और अनुसूचित जातियों दोनों के लिए अनुचित हैं। उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि सवर्ण हिन्दुओं का मुसलमानों और अनुसूचित जातियों से अधिक बहुमत है, अतः उनके लिए एक सदस्य से अधिक सदस्य होने चाहिए। वे यह कहते हैं कि उनके विचार महामहिम सरकार तक प्रेषित किया जाएं।

  1. इसका छोटा सा उत्तर यह है कि महामहिम की सरकार द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव केवल अंतरिम व्यवस्था है और इस समय मुख्य उद्देश्य यह है कि पार्टियों को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। मैं अपने सरकारी तारों में पहले अभिव्यक्त किए गए विचारों में संशोधन करने का कोई कारण नहीं समझता।

ऽ द ट्रान्सफर ऑफ पॉवर, खंड 5, संख्या 482, पृष्ठ 1094 @ यह टिप्पणी ‘वेवल के पत्र, राजनीतिक श्रृंखला’ में छपी अप्रैल, 1944 से जुलाई, 1945, भाग 1, पृष्ठ

209-10