82 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
14
ऽफील्ड मार्शल वाइकाउंट वेवल का लॉर्ड
पेथिक-लारेंस को पत्र
एल/पी ओ/10/22
निजी और गोपनीय
संख्या 45
वायसराय हाऊस, नई दिल्ली
5 दिसम्बर, 1945
ऽ ऽ ऽ
डॉ. अम्बेडकर ने अभी हाल ही में 1946 के बजट सत्र में श्रम कानून बनाने के प्रस्ताव परिषद् को प्रस्तुत किए हैं। उनके एक विधेयक का संबंध कारखाना अधिनियम में संशोधन करना था, अर्थात् काम के प्रति सप्ताह 56 घंटों को घटाकर 50 घंटे करना। इस पर प्रांतीय सरकारों की टिप्पणियां मिलने के बाद, परिषद् द्वारा पुनः विचार किया जाएगा। दूसरा प्रस्ताव यह है कि न्यूनतम मजदूरी को निर्धारित करने का विधेयक प्रस्तुत किया जाए। सभी प्रांतीय सरकारों से इस बारे में परामर्श किया जा रहा है, परंतु यह विधेयक बहुत महत्वाकांक्षी है जिसमें बहुत से उद्योगों में न्यूनतम मजदूरी नियत करने का प्रयत्न किया गया है। इस अनुसूची में कृषि को भी शामिल किया गया है, यद्यपि भारत के कुल 6,50,000 गांवों में न्यूनतम मजदूरी लागू करने वाला प्रशासनीय तंत्र संभवतः उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। फिर भी, उन उद्योगों में किसी भी दिशा में कार्यान्वित किए जाने वाले विधेयक के प्रस्ताव के लिए परिषद् में सद्भावना थी जहां कठोर परिश्रम से काम करने वाले मजदूर नियुक्त किए जाते है। प्रांतीय सरकारों से परामर्श किया जा रहा है। परिषद ने एक विवादहीन विधेयक स्वीकार किया जिसका संबंध मजदूर मुआवजा अधिनियम को संशोधित करना
ऽ ट्रान्सफर ऑफ पॉवर खंड VI, संख्या 268, पृष्ठ 605 डॉक्टर अम्बेडकर से संबंधित केवल पैरा 14
उद्धत किया गया है। अन्य पैरा छोड़ दिए गए है।-संपादक