14. फील्ड मार्शल वाइकाउंट वेवल का लार्ड पेथिक-लारेंस को पत्र - Page 98

सत्ता हस्तान्तरण संबंधी महत्वपूर्ण पत्र-व्यवहार

83

था तथा एक दूसरा विधेयक, रोजगार (स्थायी आदेश) विधेयक भी स्वीकार किया ताकि विशाल औद्योगिक स्थापनाओं के कर्मचारी यह जान सकें कि उनकी सेवा की शर्ते क्या हैं। अन्ततोगत्वा, परिषद ने एक प्रस्ताव का अनुमोदन दिया कि मजदूर संघ अधिनियम को संशोधित करने का विधेयक प्रस्तुत किया जाए और उस विधेयक को प्रवर समिति के विचारार्थ भेज दिया गया। यह विधेयक मजदूर संघों की मान्यता नियोक्ताओं के लिए अनिवार्य बनाता है।

  1. बाद की बैठक में, अम्बेडकर ने औद्योगिक कामगारों के लिए बीमा और सामाजिक सुरक्षा की समेकित योजना प्रस्तुत की जो समयपूर्व प्रतीत होती है। मैं अम्बेडकर की इस इच्छा के प्रति सहानुभूति रखता हूं कि उन्होंने इस प्रकार की योजनाएं प्रस्तुत की, परंतु इस विशिष्ट योजना के बारे में उन्हें आवश्यक अंतः विभागीय सहमति नहीं प्राप्त हुई। यह स्पष्ट नहीं था कि सभी प्रांत इस योजना के चिकित्सीय भाग को कार्यान्वित करने के लिए प्रशासनीय प्रबंध करेंगे। परंतु हमें आशा है कि समय के भीतर ही शेष प्रारंभिक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। ताकि बजट सत्र में एक विधेयक प्रस्तुत किया जा सके तथा लोकमत प्राप्त करने के लिए इसे परिचालित किया जा सके।